Browsing: Jharkhand

खूंटीः खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़का रेगरे बगीचा टोली गांव में बुधवार की अहले सुबह एक जंगली हाथी गांव में घुस आया और विष्णु सिंह के कच्चे मकान को ध्वस्त कर दिया. इस हादसे में दीवार के मलबे में दबकर 10 दिन के नवजात की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां सुषमा देवी घायल स्थति में भागकर अपनी जान बचाईं. सुषमा देवी के पति विष्णु सिंह मजदूरी के लिए परदेस गए हैं. उनका परिवार गरीब है. सुषमा के ससुर शिवनारायण सिंह ने बताया कि बुधवार अहले भोर एक जंगली हाथी बड़का रेगरे गांव में घुस आया.…

Read More

रांचीः झारखंड में पेसा 1996 ‘पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) विधेयक लागू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है. इसी मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने 19 मार्च से डोबारी बुरू खूंटी से पदयात्रा का एलान किया है. डोंबारी बुरू से निकली यह पदयात्रा झारखंड विधानसभा तक आएगी. इसके साथ ही 21 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा. पेसा पदयात्रा को लेकर झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा, आदिवासी क्षेत्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष ग्लैडसन डुंगडुंग, आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक लक्ष्मी नारायण मुंडा, बिनसाय मुंडा, सुषमा बिरूली ने रांची में मीडिया को यह जानकारी दी…

Read More

रांचीः रघुवर दास सरकार के पांच पूर्व मंत्रियों की आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की बेंच ने सुनवाई के बाद याचिका निष्पादित करते हुए बंद करने का आदेश दिया. इसके साथ ही खंडपीठ ने कहा कि यह जनहित का मामला प्रतीत नहीं होता है. एसीबी पहले से ही मामले की जांच कर रही है. 2020 में पंकज यादव ने यह याचिका दायर की थी. इसमें रघुवर दास सरकार के पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, रणधीर सिंह, डॉ नीरा यादव, लुइस मरांडी…

Read More

रांचीः झारखंड में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि गिरिडीह जिले के घोड़थंबा में होली के दिन हुई हिंसा के मामले में प्रशासन कार्रवाई को लेकर उपद्रवियों को बचाने और पीड़ित पक्ष को ही घसीटने में जुटा है. गौरतलब है कि घोड़थंबा में होली के दिन दंडाधिकारी के तौर पर मौजूद सुरेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें कम से कम 80 लोगों को नामजद और 200 अज्ञात शामिल हैं. प्राथमिकी में एक पक्ष के 39 लोगों के नाम हैं, तो दूसरे पक्ष के लोगों की संख्या 41 है.…

Read More

झारखंड में पुलिस, उत्पाद सिपाही, होमगार्ड और जेल कक्षपाल की भर्ती प्रकिया में बदलाव करते हुए सरकार ने दौड़ की सीमा को घटाने का फैसला लिया है. 13 मार्च को कैबिनेट की बैठक में इस बाबत प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. पहले इन पदों के लिए अलग- अलग परीक्षा होती थी, लेकिन अब एक ही परीक्षा होगी. इसके लिए संयुक्त नियुक्ति नियमावली बनाई गई है. इसके साथ ही सरकार ने शारीरिक परीक्षा में दौड़ के मानकों को भी बदस दिया है. गौरतलब है कि पिछले साल उत्पाद सिपाही की बहाली को लेकर दौड़ में पंद्रह युवाओं की मौत हो…

Read More

हजारीबागः नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी कुमार गौरव की हत्या के विरोध में पांच दिनों से आंदोलन कर रहे परियोजना के अधिकारी और कर्मचारी काम पर लौट गए हैं. हत्या के विरोध में पांच दिनों से एनटीपीसी में प्रशासनिक कामकाज के अलावा माइंस और कोयला डिस्पैच बंद था. दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही कुमार गौरव को पत्नी को एनटीपीसी में नौकरी देने की सहमति बनी है. पिछले आठ मार्च की सुबह को कुमार गौरव की हत्या के बाद हजारीबा, पकरी बरवाडीह, केरेडारी, टंडवा…

Read More

रांचीः भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी परिसर में बिरसा मुण्डा की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी. यह प्रतिमा कांस्य धातु की होगी. सरकार ने इसके निर्माण के लिए मनोनयन के आधार पर नोयेडा उत्तप्रदेश के मेसर्स रामसुतार आर्ट क्रियेशन को कार्य आवंटित करने की स्वीकृति दी है. बुधवार को हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. यह जैविक उद्यान झारखंड की राजधानी रांची से करीब 17 किलोमीटर दूर है. कैबिनेट की बैठक में कुल प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई है. इनमें झारखंड राज्य मं आँधी-तूफान (स्ट्रोमः तथा ग्रीष्म लहर (हिट वेब) से हुए /…

Read More

पर्व-त्योहारों के मद्देनजर लॉ एंड ऑर्डर सख्त रखने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित मंत्रालय में आला अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में कोई भी छोटी-मोटी अप्रिय घटना, सांप्रदायिक तनाव अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ रहे. जिन क्षेत्रों में सांप्रदायिक तनाव अथवा विवाद की संभावनाएं रहती हैं, उन क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाए. इनके अलावा शरारती तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी…

Read More

रांचीः झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के अंतर्गत पलाश ब्रांड के तहत सखी मंडल की महिलाओं द्वारा प्राकृतिक उत्पादों से तैयार हर्बल गुलाल सुर्खियों में है. बाजार में इस गुलाल की मांग से महिलाओं के हुनर को हौसला मिला है. राज्य की ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाने के उद्देश्य से शुरू किए गए पलाश ब्रांड के अंतर्गत राज्यभर के विभिन्न जिलों की हजारों ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा पलाश हर्बल गुलाल का उत्पादन किया ग. है. इस अभियान के अंतर्गत आज रांची, हजारीबाग, पलामू, चतरा, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा जिलों में पलाश हर्बल गुलाल प्रदर्शनी सह बिक्री…

Read More

झारखंड में गोड्डा से बीजेपी के सांसद सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में ‘‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’’ की संख्या में बढ़ोतरी का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि अगला परिसीमन इन्हें अलग करके होना चाहिए क्योंकि इनके कारण आदिवासियों की सीटें जा रही हैं. उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए सरकार से यह आग्रह भी किया कि इस समस्या के समाधान के लिए संथाल परगना को अलग राज्य बनाना चाहिए. गौरतलब है कि झारखंड के संथालपरगना में डेमोग्राफी चेंज और बांग्लादेशी घुसपैठिये के मुद्दे पर बीजेपी सांसद पहले से मुखर रहे…

Read More