Browsing: Jharkhand

रांचीः बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में गुरुवार को रांची बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा है. रांची और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता, समर्थक सड़कों पर उतरे हैं. शहर के कई इलाकों में दुकानें बंद है. चौक- चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है. पुलिस ने एहतियातन बीजेपी के कई नेताओं को सुबह में ही हिरासत में ले लिया है. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ भी धरने पर बैठे हैं. बंद को कई राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया…

Read More

रांचीः केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची में पुलिसिंग पूरी तरह फेल है. उन्होंने कहा है, यह घटना हतप्रभ करने वाली है. कांके चौक पर दिनदहाड़े वरिष्ठ और सक्रिय नेता की हत्या हो जाती है. बीच चौराहे पर अपराधी गोली मारकर चल देते हैं और पुलिस हाथ-पर-हाथ धरे बैठी रही. गौरतलब है कि कांके थाना क्षेत्र के व्यस्ततम कांके चौक पर बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी है. केंद्रीय मंत्री…

Read More

रांचीः हेमंत सोरेन की सरकार ओबीसी आरक्षण के साथ शहरी निकायों का चुनाव करायेगी. हालांकि राज्य में ट्रिपल टेस्ट का काम पूरा होने के बाद निकाय चुनाव होगा. 21 जिलों में ट्रिपल टेस्ट पूरे हो गए हैं. बाकी तीन जिलों में टेस्ट पूरे होने के बाद निकाय चुनाव कराये जाएंगे. राज्य के भूमि सुधार राजस्य मंत्री दीपक बिरूआ ने सोमवार को विधानसभा में एक सवाल के जवाब में यह बात कही है. मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देना चाहती है. जमशेदपुर पश्चिम से जेडीयू के विधायर सरयू राय ने सवाल पूछा था…

Read More

हजारीबागः पुलिस ने नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के अधिकारी कुमार गौरव हत्याकांड में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हजारीबाग रेंज के डीआईजी संजीव कुमार ने यह जानकारी दी है. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया है कि कुमार गौरव की हत्या का मकसद कोयला खनन क्षेत्र में खौफ पैदा करना था. फायरिंग करने वाले चारों अपराधी हजारीबाग और चतरा जिले के अलग- अलग जगहों के रहने वाले हैं. डीआईजी संजीव कुमार ने कहा कि इस घटना के पीछे एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर साहू गिरोह का हाथ है, जो क्षेत्र में दहशत कायम करना…

Read More

खूंटीः खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के नगड़ा पतराटोली गांव के 33 वर्षीय उमेश बारला को एक हाथी सूढ़ के सहारे घर से बाहर खींचकर निकाला और पटक दिया. इसके बाद बांस की झाड़ियों के पास ले जाकर हाथी ने अपने दांत से उमेश के पेट में धंसा दिया. इलाज के दौरान उमेश की मौत हो गई. घटना रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है. उमेश बारला समाजिक कार्यों में सक्रिय होने के साथ ही साहसी युवक थे. घटना से कुछ देर पहले ही हाथी के गांव में घुसने की सूचना मिलने पर वे हाथों में जलते मशाल…

Read More

दुमका: पिछले दो दिनों से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कथित तौर पर बच्चा चोर की अफवाह उड़ने के बाद कई जगहों से खबरें आती रही हैं कि लोग लाठी-डंडे, तीर-धनुष के साथ रात में गांव में पहरे दे रहे हैं. किसी अनजान व्यक्ति को गांव में घुसने से रोक दिया जाता है. इस बीच दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने आम अपील की है कि किसी अफवाह में नहीं पड़े और न ही फैलायें. इसके साथ ही एसपी ने इस तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने मातहत पुलिस अदिकारियों को…

Read More

रांचीः झारखंड के भूमि सुधार राजस्व मंत्री दीपक बिरूआ ने विधानसभा में कहा है कि सरकार अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में जातीय जनगणना करायेगी. कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव ने इससे जुड़ा एक सवाल पूछा था कि पिछले साल ही इस मामले में सैद्धांतिक निर्णय लेने फिर कैबिनेट में इस बाबत प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद कार्मिक प्रशासनिक विभाग ने इस मामले में अब तक क्या किया है. इसके जवाब में प्रभारी मंत्री दीपक बिरूआ ने सदन में बताया कि यह महत्वपूर्ण विषय है. झारखंड कार्यपालिका नियमावली में संशोधन करते हुए कार्मिक प्रशासिक विभाग को इस काम का जिम्मा…

Read More

खूंटीः हॉकी की नर्सरी खूंटी की धरती में अब तीरंदाज भी उभऱने लगे हैं. जिले के नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय के छात्र सुधीर सांगा ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित मिनी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है. 21 मार्च से शुरू इस प्रतियोगिता में कंपाउंड बालक वर्ग के 30 मीटर इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है. सुधीर सांगा का जीवन संघर्षों से भरा रहा है. उनके पिता का सालों पहले निधन हो गया है. सुधीर की मां बिरंग सांगा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद,…

Read More

परिसीमन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की ओर से बुलाई गई पहली संयुक्त समिति की बैठक को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इस बैठक का स्वागत करते हुए कहा है कि परीसीमन सिर्फ जनसंख्या के आधार पर सीमित करना, निष्पक्ष और न्याय संगत नहीं हो सकता. एक्स पर कुछ देर पहले ही हेमंत सोरेन ने यह प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इसके साथ ही उन्होंने निष्पक्ष परीसीमन की बात कही है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की ओर से शनिवार को बुलाई गई परिसीमन पर पहली संयुक्त समिति की बैठक को लेकर प्रतिक्रियाओं…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में सिरमटोली सरना स्थल के सामने से फ्लाईओवर कै रैंप हटाने की मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाये गए रांची बंद का शहर में कई जगहों पर असर दिखने लगा है. आदिवासी संगठनों से जुड़े लोग सड़कों पर उतरे हैं. कई प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया गया है. कई जगह सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इधर हालात को सामान्य बनाने के लिए पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है. एसएसपी चंदन सिन्हा खुद हालात का जायजा लेने निकले हैं. पुलिस के अन्य अधिकारी भी चौक- चौराहे पर…

Read More