Browsing: Jharkhand

रामगढ़ः झारखंड के पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट की पहली यूनिट को सफलतापूर्वक ग्रिड से जोड़ दी गई है. इस यूनिट से बहुत जल्दी 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा. मंगलवार को पहले दिन के ट्रायल में 100 मेगावाट तक बिजली उत्पादन हो रहा था. संभावना है कि 31 मार्च तक 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा. यहां से सारी बिजली झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को मिलने लगेगी. इस प्लांट की शेष दो यूनिट इस वर्ष के अंत तक उत्पादन करने लगेगी. झारखंड में अदाणी पावर के बाद 800 मेगावाट की एक यूनिट का यह दूसरा पावर…

Read More

हजारीबागः राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता मंगलवार को हजारीबाग पहुंचे. यहां उन्होंने हजारीबाग प्रक्षेत्र के डीआईजी, एसपी और पुलिस के अन्य अधिकारियों के साथ एनटीपीसी के अधिकारी कुमार गौरव की हत्या के बाद अब तक की तफ्तीश के बारे में बारीकी से समीक्षा की। इस हत्याकांड की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई है. एसआईटी की जांच किस दिशा में है और अब तक पुलिस के हाथ क्या कुछ लगे हैं, इसके बारे में जानकारी हासिल करने के बाद डीजीपी ने आला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए. बैठक में एनटीपीसी के अधिकारियों को सुरक्षा मुहैया कराने…

Read More

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के एक मुठभेड़ में मारे जाने पर झारखंड के कई राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. झारखंड विधानसभा में जमशेदपुर पश्चिमी से जदयू के विधायक सरयू राय ने कहा कि आज के सभी मीडियो चैनलों में प्रमुखता से खबर आयी कि अपराधी अमन साव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. सरकार को इस पूरी घटना पर सदन में स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए. मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि झारखंड में कानून का राज है. पुलिस अपने तरीके से लड़ रही है. आत्मरक्षा में गोली चलाना गलत नहीं है. जो कानून व्यवस्था से बड़े…

Read More

कोयला कंपनियों पर राज्य सरकार के एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाए की दावेदारी पर हेमंत सोरेन सरकार और केंद्र की सरकार के साथ बीजेपी का टसल गहराता जा रहा है। एक महीने के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सार्वजनिक कार्यक्रम में दो बार कह चुके हैं कि अगर ये पैसे नहीं मिले, तो कोयला खदानों को रोक देंगे. दूसरी तरफ झारखंड में बीजेपी के सभी प्रमुख नेता लगातार इन बातों पर जोर देते रहे हैं कि इस मुद्दे पर हेमंत सोरेन और सत्तारूढ़ दल सिर्फ राजनीति कर रहे हैं. बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का कहना…

Read More