Browsing: Karnataka Politics

कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने बुधवार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शिवकुमार को लोक भवन के ‘ग्लास हाउस’ में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही आठ बार के विधायक डी.के. शिवकुमार का वह वह सपना साकार हो गया, जिसके लिए उन्होंने लंबे समय तक राजनीतिक संघर्ष किया. हाल ही में सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था.

Read More

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को राज्य में विधायक दल का नेता चुना गया है. उनके नाम की घोषणा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की. उन्होंने यह भी बताया कि तीन जून की शाम को शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. वेणुगोपाल ने कहा, “वह (डीके शिवकुमार) सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जा रहे हैं और तीन जून की शाम अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.” समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सिद्धारमैया ने विधायक दल की बैठक में नए नेता के तौर पर डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा. इस बैठक…

Read More

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है और उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम जारी रखने को कहा है. सिद्धारमैया का इस्तीफ़ा स्वीकार होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी कल या रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाने की घोषणा कर सकती है. इस बीच मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शुक्रवार सुबह अपने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के साथ 10, जनपथ स्थित आवास पर राहुल गांधी से मुलाक़ात की. इस मुलाक़ात को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि सिद्धारमैया राज्यसभा की सीट की पेशकश पहले…

Read More

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी नेतृत्व से किए गए अपने वादे के मुताबिक़ अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है और राज्यपाल के लौटते ही उसके स्वीकार होने की उन्हें पूरी उम्मीद है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. राज्यपाल थावरचंद गहलोत, जो राज्य से बाहर हैं, आज रात लौट रहे हैं. इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, “मैंने आज अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. मैं सोनिया गांधी, राहुल…

Read More