कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने बुधवार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शिवकुमार को लोक भवन के ‘ग्लास हाउस’ में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही आठ बार के विधायक डी.के. शिवकुमार का वह वह सपना साकार हो गया, जिसके लिए उन्होंने लंबे समय तक राजनीतिक संघर्ष किया.
हाल ही में सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था.
