Browsing: Khunti
रांचीः झारखंड के खूंटी में पीएलएफआई का एक इनामी उग्रवादी एरिया कमांडर हाबिद मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने हथियार के साथ सरेंडर कर दिया है. खूंटी की उपाय़ुक्त आर रानिटा और एसपी मनीष टोप्पो ने मुख्य धारा में लौटने के लिए प्रफुल्ल का स्वागत किया. इसके साथ ही आत्मसमर्पण नीति के तहत एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया. हाबिल मुंडू पर एक लाख रुपये का इनाम था. उसने कहा है कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर उसने मुख्य धारा में लौटने का फैसला लिया. हाबिल मुंडू मुरहू प्रखंड के बम्हनी गांव का निवासी है उसके खिलाफ मूरहू,…
खूंटीः एदेल पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड मामले में खूंटी पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सात लोगों में छह को जेल भेज दिया गया है. एक गिऱफ्तार आरोपी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. जिन सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें पालकोट हाउस किशोरगंज, रांची के देवव्रत नाथ शाहदेव भी शामिल हैं. खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने शाम में मीडिया को इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य शूटर समेत अन्य अपराधियों की तलाश जारी है. जमीन विवाद में सोमा मुंडा की हत्या की गई थी. देवव्रत…
Ajay Sharma पत्थलगड़ी आंदोलन को लेकर सुर्खियों में रहे कोचांग ने सात वर्षों में बड़ा बदलाव देखा है. आदिवासी बहुल खूंटी जिले में पहाड़ों की गोद में बसा है कोचांग गांव. 25 फरवरी 2018 को यहां पत्थलगड़ी की गूंज उठी थी, तब यह आदिवासी इलाका राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था. उस दिन कोचांग के चौराहे पर गाड़ा गया ‘पत्थल’ अब भी खामोशी से खड़ा है, जिस पर उकेरी गई पंक्ति — “जनादेश नहीं, बंधारण सर्वोपरि है, लोगों को उस दौर की याद दिलाती है. पत्थलगड़ी के सात साल गुजरे. इन सबके बीच 21 सितंबर 2025 की तारीख कोचांग…
खूंटीः पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और पद्मभूषण से सम्मानित वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा को मंगलवार को रांची स्थित भगवान महावीर मणिपाल (पूर्व मेडिका) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी देखरेख में लगे डॉ निर्मल सिंह ने जानकारी दी कि अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर रूटीन जांच के लिए रांची लाया गया, जहां चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें भर्ती कर लिया गया. उन्हें सांस में तकलीफ है. कड़िया मुंडा का इलाज वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय मिश्रा की देखरेख में चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, दिल्ली एम्स में डॉ माधव की देखरेख में जो उपचार की प्रक्रिया अपनाई गई थी, उसी…
खूंटीः खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया को सिविल कोर्ट, रांची से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर हो गए हैं. गुड़िया के जेल से रिहा होने पर उनके समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया. जेल से निकलने के बाद वे सीधे अपने पैतृक गांव कालेट (तपकरा, तोरपा) पहुंचे. गांव पहुंचने पर भी ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. गौरतलब है कि हाल ही में एक युवती ने मसीह गुड़िया पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए चुटिया थाना में मामला दर्ज कराया था. इस मामले में बीते शनिवार को चुटिया थाना की पुलिस ने खूंटी पुलिस के सहयोग से…
Ajay Sharma खूंटीः झारखंड में दो महिला मनरेगाकर्मियों ने आदिवासी बहुल खूंटी के एक गांव कुटाम की कायापलट कर दी है. लगन और निष्ठा से. मनरेगा की योजनाओं से गांव कैसे आगे बढ़े और ग्रामीण कैसे आत्म निर्भर हों, इन दोनों महिलाओं ने लोगों को बखूबी सिखाया. हेमंती देवी और पूनम सुंडी गुमला और चाईबासा की रहने वाली हैं, लेकिन इनका कार्यक्षेत्र है खूंटी का कुटाम. तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा की पहल पर दीनदयाल ग्राम स्वावलंबन योजना के तहत अक्तूबर 2019 में इन दोनों महिलाओं की लोक प्रेरक के रूप में कुटाम में तैनाती हुई. दोनों ने…
शताब्दी वर्ष पर कड़िया मुंडा ने कहा, ‘संघ एक जीवनशैली, जहां विचार जीवित रहते हैं और समर्पण सर्वोपरि’
खूंटी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झारखंड के वरिष्ठ नेता और पद्मभूषण पूर्व उपलोकसभा अध्यक्ष कड़िया मुंडा ने अपने संदेश में संघ की सौ वर्षों की यात्रा को राष्ट्रभक्ति और समर्पण की मिसाल बताया है. कड़िया मुंडा ने कहा है कि संघ का 100 वर्षों का यह सफर केवल समय नहीं, यह राष्ट्र पुनरुत्थान की अमरगाथा है. यह उस दीपशिखा का प्रकाश है, जो केवल स्वयंसेवकों को नहीं, सम्पूर्ण समाज को दिशा देता है। संघ एक जीवनशैली है, जहां विचार जीवित रहते हैं और समर्पण सर्वोपरि होता है. 91 वर्षीय कड़िया मुंडा ने कहा…
खूंटीः बिरसा कॉलेज, खूंटी की प्रभारी प्राचार्या जी कीड़ो के सेवानिवृत्त होने पर कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र संगठन के प्रतिनिधियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी. इसके साथ ही सभी ने प्राचार्या कीड़ो के कार्यकाल को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कॉलेज के शिक्षक डॉ चंद्रकिशोर भगत को प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है. इस मौके पर प्रकाश टुटी ने कहा कि प्राचार्या कीड़ो ने बिरसा कॉलेज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने विद्यार्थियों के कल्याण और समग्र विकास को सदैव प्राथमिकता दी, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त…
खूंटीः झारखंड में खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत काड़ेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान बलराम मुंडा की हत्या के मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो लोग ग्राम प्रधान के गांव के ही रहने वाले हैं. खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो ने मीडिया को बताया है कि शनिवार की रात हुई इस घटना की तफ्तीश के लिए खूंटी के एसडीपीओ वरूण रजक की अगुवाई में एक टीम गठित की गई थी. पुलिस ने तेजी से जांच शुरू करने के साथ दस लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान हत्याकांड का मास्टर…
खूंटीः खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत लांदुप पंचायत के काडेतुबिद गांव ग्रामप्रधान बलराम मुंडा की गोली मारकर तथा धारदार हथियार (तोनों) से काटकर हत्या कर दी गई. इस हमले में उनका भांजा आचू मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया है. बलराम मुंडा ग्रामप्रधान होने के साथ भाजपा खूंटी ग्रामीण मंडल के मंत्री और दो बार पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके थे. इस घटना में अपराधियों ने उनके भांजे आंचू मुंडा पर भी हमला कर घायल कर दिया है. ग्रामीणों के अनुसार, हमलावरों के हाथों में कट्टा व तोनों जैसे हथियार थे और वे लगातार कह रहे…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us