Browsing: Khunti
खूंटी- खूंटी जिले में अड़की प्रखंड के सोनपुर गांव स्थित करकरी नदी पर निर्माणाधीन पुल पर फंसे छह मजदूरों को एनडीआरएफ ने सुरक्षित निकाल लिया गया है. लगातार और भारी बारिश के कारण नदी का जल स्तर इतना बढ़ गया कि छह मजदरों की जान घंटों सांसत में पड़ी रही. जानकारी के अनुसार मजदूर पहले नदी किनारे टेंट लगाकर रह रहे थे, लेकिन कुछ दिन पहले टेंट गिर जाने और भीषण गर्मी के कारण वे सभी पुल के नीचे अस्थायी टेंट बनाकर रहने लगे थे. मंगलवार रात करीब 2:00 बजे अचानक नदी में उफान आ गया और वे वहीं रातभर…
खूंटीः झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत सोमार बाजार मुहल्ले में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में मिट्टी के ढहने से कुएं में दबे दो बच्चों के शव को रेस्क्यू टीम ने गुरुवार को दिन साढ़े बारह बजे निकाल लिया. इसके साथ ही बच्चों के परिवार में कोहराम मचा है. गांव में मातम पसरा है. अमित हुन्नी पुर्ती, मुरहू के गैगै गांव निवासी जोहन हुन्नी पुर्ती का पुत्र था. जबकि आशिष तोपनो पश्चिमी सिंहभूम के हेसाडीह (बंदगांव) निवासी सिबलन तोपनो का पुत्र था. दोनों बच्चों की मां- जसनिता पुर्ती और फुलमनी सोय मुरहू के सोमार बाजार मुहल्ले में…
रांचीः झारखंड की जानी-मानी हॉकी कोच प्रतिमा बरवा को तमाम कोशिशों के बाद भी बचाया नहीं जा सका. रविवार की सुबह में उन्होंने अंतिम सांस ली. गुरुवार की शाम पैरालाइसिस अटैक आने के बाद प्रतिमा बरवा को रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था. स्थिति बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया. प्रतिमा बरवा ने महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे सहित कई राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण दिया है. उनके द्वारा प्रशिक्षित कई प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं. जाहिर…
खूंटीः झारखंड में खूंटी के तीन अफीम तस्करों के घरों में पुलिस ने कुर्की- जब्ती की कार्रवाई की है. खूंटी सदर थाना क्षेत्र के तारो सिलादोन गांव में पुलिस ने भल्लू खान, लोहर उर्फ इकबाल खान और सेगा उर्फ मुख्तार खान के घरों को कुर्क कर लिया. पुलिस ने इन माफियाओं के घरों में मौजूद कीमती सामानों समेत अन्य वस्तुओं को जब्त कर ट्रकों में भरकर सदर थाना के मालखाना में विधिवत सुरक्षित जमा कर दिया है. यह कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या 41/2024 के आधार पर की गई, जो 30 मार्च 2024 को दर्ज हुआ था.…
खूंटीः आदिवासी बहुल खूंटी जिले के अड़की प्रखंड का बिरबांकी गांव में आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम ने 92 सालों का सफर पूरा कर लिया है. सांस्कृतिक विरासत और पंरपरा को सहेजे रखने की कोशिशों को मजबूत बनाते हैं गांवों के हजारों लोग. छोटे से आयोजन के साथ शुरू यह कार्यक्रम समय के साथ भव्य समारोह में बदल गया है. यह मेला सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-जोल और रिश्तों के जुड़ाव का भी माध्यम है. कई लोग इस अवसर पर वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलते हैं. हालचाल लेते हैं, और विवाह जैसे महत्वपूर्ण रिश्तों पर चर्चा करते हैं.…
खूंटीः खूंटी जिले के तोरपा स्थित पेरवांघाघ फॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे रिम्स के इंटर्न डॉक्टर अभिषेक माइकल खलखो की पानी में डूबने से मौत के बाद परिवार और साथियों के बीच शोक है. रविवार को छात्रों का एक दल पेरवाघाघ जलप्रपात पर पिकनिक मनाने पहुंचा था, जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से अभिषेक माइकल खालखो की मौत हो गई. अभिषेक खूंटी सदर थाना क्षेत्र के कपारिया, हुटार के रहने वाले थे. इस हादसे में तीन अन्य डॉक्टर डॉ. कीर्ति वर्द्धन मुंडा, डॉ. अजय मोदी और डॉ. जासुआ टोप्पो को स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर…
खूंटीः जिले के अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत अड़की-उलिहातु पथ पर रुमचू गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. यह दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों युवक शनिवार रात गुनतूरा में मेला देखने के बाद घर लौट रहे थे. मृतकों की पहचान 20 वर्षीय बिरसा मुंडा और 19 वर्षीय सुखलाल लोहार के रूप में हुई है. दोनों युवक हूंठ गांव के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे जब दोनों युवक बाइक से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक रुमचू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में सुखलाल लोहार…
खूंटीः सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के खूंटी ज़िलाध्यक्ष जुबैर अहमद को हटाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल रखा है, पर नेतृत्व फिलहाल खामोश है. आदिवासियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फिर एक बार जुबैर अहमद को जुलूस निकाला. नारेबाजी की. नेताजी चौक से कचहरी मैदान तक निकाले गए इस जुलूस का नेतृत्व विजय सांगा, मगन मनजीत तिडू सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने किया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं. प्रदर्शनकारी “जुबैर हटाओ, जेएमएम बचाओ” और “जुबैर हटाओ, खूंटी बचाओ” जैसे नारों के साथ ज़िलाध्यक्ष के खिलाफ नाराज़गी जाहिर कर रहे थे. कार्यकर्ताओं का कहना…
खूंटीः झारखंड में खूंटी जिले के लोधमा ओपी क्षेत्र के मुरहू रेलवे फाटक के पास पुलिस ने एक प्लास्टिक से बने झोपड़ी से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है. युवती के माथे पर गोली मारने के निशान पाए गए हैं, जिससे गोली आर-पार हो गई है. शव को जलाने की कोशिश की गई है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने सबूत मिटाने के इरादे से ऐसा किया. आशंका इसकी भी है कि युवती के साथ हत्या से पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया हो. हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट…
गुमला : गुमला जिले के पालकोट प्रखंड के बरडीह और देवगांव चापाटोली गांव में हाथी ने दो लोगों को पटककर मार डाला है. हाथी के हमले में तीन लोग घायल हैं. इन दिनों झारखंड के जंगलों- पहाड़ों के किनारे बसे गांवों में हाथियों के हमले बढ़े हैं. और इन घटनाओं में सबसे ज्यादा आदिवासी मारे जा रहे हैं. पिछले रविवार को खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के नगड़ा पतराटोली गांव के 33 वर्षीय उमेश बारला को एक हाथी सूढ़ के सहारे घर से बाहर खींचकर निकाला और पटक दिया. इसके बाद बांस की झाड़ियों के पास ले जाकर हाथी ने…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us