Browsing: NDRF

रांचीः झारखंड के प्रसिद्ध जोन्हा फॉल में बह गए रांची डीपीएस के टीचर मेकाइल घोष का अब तक पता नहीं चला है. शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम काफी देर तक मशक्कत करती रही, लेकिन नहीं ढूंढा जा सका. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी जायजा लेने पहुंचे थे. स्थानीय पर्यटक मित्र भी पता करने में लगे रहे. गुरुवार को मेकाइल घोष अपने मित्र पंकज श्रीवास्तव और ऋतिक सामद के साथ एक कार में सवार होकर जोन्हा फॉल तफरीह करने पहुंचे थे. उधर बुधवार की रात से हो रही बारिश में फॉल पूरे उफान पर था. स्थानीय पर्यटक मित्रों ने उन…

Read More

खूंटी- खूंटी जिले में अड़की प्रखंड के सोनपुर गांव स्थित करकरी नदी पर निर्माणाधीन पुल पर फंसे छह मजदूरों को एनडीआरएफ ने सुरक्षित निकाल लिया गया है. लगातार और भारी बारिश के कारण नदी का जल स्तर इतना बढ़ गया कि छह मजदरों की जान घंटों सांसत में पड़ी रही. जानकारी के अनुसार मजदूर पहले नदी किनारे टेंट लगाकर रह रहे थे, लेकिन कुछ दिन पहले टेंट गिर जाने और भीषण गर्मी के कारण वे सभी पुल के नीचे अस्थायी टेंट बनाकर रहने लगे थे. मंगलवार रात करीब 2:00 बजे अचानक नदी में उफान आ गया और वे वहीं रातभर…

Read More