Browsing: Raghubar Das
रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन कैबिनेट द्वारा मंजूर पेसा (पंचायत विस्तार अनुसूचित क्षेत्र) अधिनियम नियमावली को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से तैयार की गई यह नियमावली पेसा अधिनियम, 1996 के मूल प्रावधानों और भावना के बिल्कुल विपरीत है. पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए रघुवर दास ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ने ग्राम सभा की परिभाषा में परंपरागत जनजातीय व्यवस्था और रूढ़िगत नेतृत्व को सीमित कर दिया है. जबकि अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम…
रांचीः भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य में पेसा कानून के लागू नहीं होने के लिए सीधे तौर पर सत्तारूढ़ दल जेएमएम और कांग्रेस जिम्मेदार है. एक आदिवासी नेता के मुख्यमंत्री रहते आदिवासी समाज अपने हक और अधिकार से वंचित हो रहा है. प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस झामुमो की सरकार राज्य के आदिवासियों ,पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। भाजपा की सरकार ने राज्य में पेसा कानून लागू करने की दिशा में सार्थक पहल किए थे।…
जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने कहा है कि कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि इसी पार्टी ने लोकतंत्र का गला घोंटने का पाप किया है. 25 जून 1975 की रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता के लालच में संविधान को रौंदकर पूरे देश को जेलखाना बना दिया था. आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में जनजागरण अभियान चला रही है। इसी क्रम में, बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता…
पाकुड़ः पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में अगर पेसा कानून लागू लागू नहीं होता है, तो आदिवासी अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा. एक आदिवासी, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहकर भी अगर पेसा कानून लागू करने के प्रति गंभीर नहीं है, तो उसे आदिवासियों का हितैषी कहने का कोई अधिकार नहीं है. ट्राइबल रोलर इन यूथ ऑर्गेनाइजेशन (तिरयो) के बैनर तले सिदो कान्हू आदिवासी ओवर रकाब संगठन की ओर से लिट्टीपाड़ा के सिमलजोड़ी फुटबॉल मैदान में आयोजित जनचौपाल में रघुवर दास ने ग्राम प्रधानों और पहाड़िया समुदाय के हजारों लोगों के साथ सीधा संवाद किया. इसी…
जामताड़ाः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने कहा है कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति में संलिप्त हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में सबसे ज्यादा आदिवासियों का हक मार रही है. जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखण्ड स्थित मोहनपुर में सिदो कान्हू संथाल आदिवासी ओवार राकाप संगठन द्वारा आयोजित जनचौपाल में शामिल रघुवर दास ने आदिवासियों से सीधी बातें की. रघुवर दास ने कहा, “मैं राज्यपाल का पद छोड़कर आप लोगों के बीच में जागरूकता और राजनीतिक चेतना फैलाने आया हूं. आप में बहुत शक्ति है, बस उसे पहचानने की आवश्यकता है. आपका हक…
रांचीः झारखंड में पेसा कानून लागू करने को लेकर छिड़ी बहस के बीच बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने पूछा है कि क्या पेसा कानून लागू होने से हेमंत सरकार को खतरा है? क्या इस डर से पेसा लागू नहीं किया जा रहा है कि सरकार गिर जाएगी? बुधवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने कहा, “जब सारी वैधानिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो फिर आखिर कौन सी शक्ति है जो इसे लागू होने से रोक रही है? एक सरना समाज…
रांचीः झारखंड में कोल्हान का सबसे बड़ा महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की छत गिरने से तीन मरीजों की दबकर हुई मौत के मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. इस हादसे में दो और लोग घायल हैं. जिनका इलाज चल रहा है. शनिवार की रात घटना स्थल पर पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जमशेदपुर के डीसी को 48 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है. इसके साथ ही मृतक के परिजन को पांच- पांच लाख तथा घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की गई है. मंत्री ने कहा है…
झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण और जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन के एक बयान पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने हफीजुल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है. इधर, पूरे विवाद पर हफीजुल हसन ने कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. दरअसल, रविवार को रांची में एक निजी चैनल से बात करते हुए मंत्री ने कहा था शरीअत मेरे लिए बड़ा है. हम कुरान सीने में रखते हैं और संविधान हाथ में. वक्फ संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध पर मंत्री ने कहा था…
रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य की जनता बिगड़ी कानून व्यवस्था, करप्शन और बेरोजगारी को लेकर त्राहिमाम कर रही है. शासन के नाम पर यहां सिंडिकेट चल रहा है. इस सिंडिकेट से बचाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी. बीजेपी के कार्यकर्ता गांव- गांव जाएं और सरकार की नाकामियां तथा वादाखिलाफी से जनता को वाकिफ करायें. उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनानी है, तो कार्यकर्ताओं को गांवों तक जाना होगा। जनता को जागरूक करना होगा. जनता सबसे ताकतवर है. रघुवर दास ने शनिवार को खिजरी विधानसभा में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित…
जमशेदपुरः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने और राज्यसभा में पेश किए जाने के बाद बिल का विरोध कर रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जेएमएम और कांग्रेस इस मामले मे तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. झारखंड में जनजातीय समाज को इस बिल से लाभ होगा. ऐसे में जनजातीय समाज को जेएमएम और कांग्रेस के सांसदों का सामजिक बहिष्कार करने की जरुरत है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस के साथ रहकर तुष्टिकरण की राजनीतिक जाल में पूरी तरह…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us