Browsing: Ranchi Police
रांचीः रांची जिले के लापुंग थाना प्रभारी संतोष यादव पर भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया है. इस हमले में थाना प्रभारी और एक जवान घायल हैं. घायल थाना प्रभारी और जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक लापुंग में कथित तौर पर एक जमीन विवाद को लेकर ग्राम सभा की बैठक हो रही थी. इस सभा में कुछ असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की सूचना पर लापुंग थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ ने उन…
रांची: रांची जोन के पुलिस महानिरीक्षक पद पर पोस्टिंग के बाद मनोज कौशिक ने सोमवार को रांची के एसएसपी ऑफिस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण और पुलिस महकमा को चुस्त दुरूस्त बनाने के कई निर्देश दिए हैं. इस बैठक में रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के अलावा ग्रामीण, सिटी एसपी और सभी डीएसपी शामिल हुए. बैठक के बाद आईजी ने कहा है कि आम और संगठित अपराध (ऑर्गेनाइज्ड क्राइम) रोकने के लिए चर्चा की गई है. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र के बारे में जानकारी ली है तथा यह भी जाना है कि…
रांचीः रांची जिले के ओरमांझी में हथियारबंद अपराधियों ने सरेशाम एक जेवर दुकान को लूट लिया. विरोध करने पर दुकान के मालिक सुधीर कुमार सोनी पर हमला कर दिया. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. सुधीर कुमार सोनी रामगढ़ के लारी के रहने वाले हैं. ओरमांझी के प्रमुख और व्यस्ततम शास्त्री चौक पर उनकी जयहिंद ज्वेलर्स नाम की दुकान है. शाम करीब पौना पांच बजे हथियाबंद चार अपराधी दुकान में घुसे और लूटपाट मचाना शुरू किया. सुधीर कुमार सोनी ने हिम्मत दिखाते हुए लूट का विरोध किया. इस दौरान अपराधियों ने उन पर हमला…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में बहुचर्चित बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इसके साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में सिलसिलेवार ढंग से हत्याकांड की जानकारी दी. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया है कि 10 एकड़ जमीन के विवाद में सुपारी देकर अनिल टाइगर की हत्या कराई गई. इसके साथ ही पुलिस ने इस कांड में 4.5 करोड़ रुपये का कनेक्शन भी बताया है.हत्या की योजना कोलकाता के उलटाडांगा के एक होटल में 12 मार्च को…
अनिल टाइगर हत्यांकाडः बीजेपी नेता डीजीपी से मिले, कानून व्यवस्था पर चिंता, शूटर की गिरफ्तारी की मांग
रांचीः रांची के कांके चौक पर बीजेपी नेता अनिल महतो टाईगर हत्याकांड के खुलासा की मांग को लेकर बीजेपी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से मिलकर इस कांड की खुलासा करने की मांग की है. इसके साथ ही हत्याकांड में अब तक मुख्य शूटर को गिरफ्तार नहीं करने पर चिंता जाहिर की है. रांची के विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में बीजेपी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और राज्य में विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया है. प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि झारखंड में अपराधी बेलगाम हो गये हैं.…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिलवे इलाके में एक स्ट्रीट डॉग को गोली मारने वाले आरोपी प्रदीप कुमार पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही राइफल भी जब्त कर लिया गया है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर गोली मारने का एक वीडियो वायरल होने के बाद रांची में पशु सुरक्षा से जुड़े एक एनजीओ के संचालक शिवशंकर ने टाटीसिलवे में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद लिखित आवेदन के आधार पर टाटीसिलवे थाना पुलिस ने कांड के आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया. इस बाबत पुलिस ने कांड सं0–26/25 के तहत पशु क्रूरता अधिनियम और…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा इलाके में जूता दुकानदार और आजसू के नेता भूपल साहू हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. रांची पुलिस ने इस मामले में आरोपी गौरव चौधरी उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे सरोवर नगर डैम साइड से पकड़ा है. रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया है कि हत्या में प्रयुक्त हथियार (चापड़) भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिल आक्रोश में और बदले की भावना से कल्लू ने भूपल साहू की हत्या कर दी है. बीते 27 मार्च की देर शाम करीब साढ़े सात बजे भूपल…
रांचीः रांची पुलिस ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र में डोडा और अफीम के धंधे में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 44 किलोग्राम पीसा हुआ डोडा, एक कार और तीन मोबाइल बरामद किए हैं. गिरफ्तार युवकों में रांची के दसमफॉल थाना अंतर्गत तैमारा के शिवम कुमार भगत उर्फ भोलू , संग्राम सिंह और तुपुदाना थाना क्षेत्र के सतरंजी निवासी कृष्णा कुमार उर्फ छोटू शामिल हैं। शिवम के खिलाफ पूर्व में भी दसम फॉल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज है. खादगढ़ा बस स्टैंड में नगर पुलिस उपाधीक्षक केवी रमण के नेतृत्व…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us