Browsing: Ranchi Police

आदिवासी नेत्री निशा भगत ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. आत्महत्या करने की घटना को उन्होंने फ़ेसबुक पर लाइव भी किया. फ़ेसबुक पर उनका लाईव वीडियो वायरल है. इस वीडियो में उन्होंने कई बातों की चर्चा की है. शुक्रवार को घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. रिम्स के डॉक्टरों के मुताबिक इलाज के लिए जब उन्हें अस्पताल में लाया गया, उससे पहले ही उनका निधन हो चुका था.इस बीच इस घटना को लेकर…

Read More

रांचीः रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार में अरगोड़ा अंचल के राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप गोसाई, अमित टोप्पो उर्फ अमित गोसाई और सिंधु कुमार गोसाई के रूप में हुई है. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि जांच में हत्या की वजह जमीन विवाद से जुड़ा है. बड़ा घाघरा मौजा स्थित करीब 96 डिसमिल जमीन के दाखिल-खारिज और म्यूटेशन को लेकर विवाद चल रहा था. मृतक राजस्वकर्मी ने जमीन के दस्तावेजों और वंशावली की जांच में…

Read More

रांची. राजधानी रांची में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पिस्का मोड़ के पास स्थित दो अपार्टमेंट में छापेमारी कर 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पलामू और गढ़वा जिले के रहने वाले हैं. कार्रवाई के दौरान 7,98,100 रुपये नकद समेत बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किये गये हैं. कोतवाली के एएसपी निखिल राय ने मीडिया को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र और पंडरा ओपी अंतर्गत पिस्का मोड़…

Read More

रांचीः रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के राजाउलातू स्थित झारखंड राय यूनिवर्सिटी के एक बीटेक छात्र ने बुधवार सुबह किराये के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना अंतर्गत पेटो गांव का रहने वाला था. वह हुसैनी साव का इकलौता बेटा था. मनीष ने दसवीं तक की पढ़ाई केरेडारी और 12वीं की पढ़ाई हजारीबाग से पूरी की थी. जानकारी के अनुसार, मनीष झारखंड राय यूनिवर्सिटी में बीटेक (प्रथम वर्ष) की पढ़ाई कर रहा था और यूनिवर्सिटी के पास किराये के मकान में रहता…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के हरमू चौक पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोते जाने और कथित अपमानजनक टिप्पणी से गुस्साये भाजपा के नेताओं ने अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इसके साथ ही इस घटना की त्वरित जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है. पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पार्टी के उपाध्यक्ष बाल मुकुंद सहाय, महामंत्री गणेश मिश्रा, विधायक नवीन जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद भाजपा के हरमू मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत यादव द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई. इसमें…

Read More

रांचीः रांची रेलवे स्टेशन से अगवा किए गए चार वर्षीय बच्चे को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है. बच्चो को उठाने में धनबाद और साहिबगंज के तीनपहाड़ से जुड़े पेशेवर गिरोह का हाथ था. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पूरे मामले का पुलिस जल्दी ही आधिकारिक तौर पर खुलासा करेगी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि तफ्तीश में यह जानकारी मिली है कि बच्चे को उठाने में अंतर्जिला पेशवर गिरोह का हाथ था. इस मामले में रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने सिटी एसपी पारस राणा…

Read More

रांचीः रांची के एसएसपी राकेश रंजन और सिटी एसपी पारस राणा ने अस्पताल पहुंचकर अरगोड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार उपाध्याय का हाल जाना और उनकी बहादुरी के लिए हौसला आफजाई की. रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 04.30 बजे मोटरसाईकिल सवार दो अपराधकर्मियों के द्वारा दो फल लदे ट्रक के चालक के साथ चाकू का भय दिखाकर लूटपाट की गई. घटना की सूचना प्राप्त होते ही अरगोड़ा थाना के पुलिस गश्ती दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधकर्मी को पीछा कर मोटरसाईकिल रोकने का प्रयास किया गया. जिसपर गश्ती में…

Read More

रांचीः रांची पुलिस ने एक बुजुर्ग यात्री मो अनजार अहमद से हुई लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने ऑटो चालक समेत दो लोगों को को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में वर्दवान कंपाउंड निवासी मोनी सिंह उर्फ पाजी उर्फ मनवीर सिंह और गांधीनगर के चिकू यादव शामिल हैं. इन आरोपियों के पास से बुजुर्ग यात्री से लूटा हुआ छह हजार नगदी, लैपटॉप, फोन और ऑटो बरामद किया गया है. मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि दस सितंबर की रात करीब नौ बजे बुजुर्ग मो अनजार गयाजी से बस से रांची लौटे और बूटी…

Read More

रांची: झारखंड के चतरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ कुमार के कथित अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस ने कोलकाता से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी रांची निवासी हैं. सौरभ कुमार ने इस मामले में आठ नमजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. गिरफ्तार आरोपियों में रौनक सिंह राजपूत, प्रकाश गुप्ता, आयुष कुमार, प्रीतम और ज्ञानदीप शामिल हैं. एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास झगड़ा घटना 7 सितंबर की है. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, सौरभ कुमार रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के…

Read More

रांचीः झारखंड में चतरा से एलजेपी (आर) के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ के कथित अपहरण के मामले में पुलिस की तफ्तीश तेज हुई है. पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था. इस दौरान एक गुट के लड़कों ने सौरभ के साथ मारपीट की. एक गाड़ी में उसे बिठा लिया गया. और कुछ देर घुमाने के बाद विधानसभा के पास छोड़ दिया. मारपीट की इस घटना में विधायक पुत्र को काफी चोट पहुंची है. उनका चेहरा सूज गया है. इससे…

Read More