Browsing: Ranchi

रांचीः समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल वेस्टर्न पार्क हेहल में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और कला का शानदार प्रदर्शन किया. बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से पहलगांव की घटना को सुंदर और भावनात्मक रूप से चित्रित किया , जिसमें आतंकियों द्वारा नव विवाहित हिंदू जोड़ों को कैसे निशाना बनाया गया. इसके अलावा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले को लेकर भी कई बच्चों ने चित्रांकन किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के…

Read More

रांचीः केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को दोपहर में झारखंड की राजधानी में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे. लोकापर्ण समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. केंद्रीय मंत्री अभी तुरंत रांची पहुंचे हैं. यहां से वे गढ़वा जा रहे हैं. वहां राजमार्ग से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास होना है. इसके बाद वे रांची में फ्लाई ओवर का लोकार्पण करेंगे. उधर गढ़वा में वे 1129.48 करोड़ रुपये की लागत से बने गढ़वा बाइपास सड़क का उद्घाटन करेंगे. छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से गुमला तक फोर लेन सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भी बेहद…

Read More

रांचीः रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के बिजली बिल पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज लगाने के प्रस्ताव को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि झारखंड में तो ऐसा लग रहा है जैसे सरकार नगर निकायों से सिर्फ वसूली की मुहिम चला रही है. एक तरफ नगर निगम ने प्रथम तिमाही में 39 करोड़ रूपये होल्डिंग टैक्स में वूसला है दूसरी तरफ फिर से पांच फ़ीसदी सरचार्ज लेने की तैयारी है. यह समझ से परे है कि आखिर राज्य सरकार जनता से…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में नशे का जाल फैलाने वाली भाभी जी ने पुलिस रिमांड में कई राज खोले हैं. इन राज के जरिए पुलिस आगे की तफ्तीश में जुटी है. पुलिस रिकॉर्ड में भाभी जी ब्राउन शुगर सप्लाई चेन की किंगपिन है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी में ब्राउन शुगर का सरगना कन्हैया भी भाभी जी से ही ब्राउन शुगर खरीद कर लाता और अपने पैडलरों को कमीशन व वेतन देकर उनसे ब्राउन शुगर की बिक्री कराता था. भाभी जी उर्फ का असली नाम रूबी देवी है. वह बिहार के सासाराम जिला के रेलवे स्टेशन के…

Read More

रांचीः झारखंड के प्रसिद्ध जोन्हा फॉल में बह गए रांची डीपीएस के टीचर मेकाइल घोष का अब तक पता नहीं चला है. शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम काफी देर तक मशक्कत करती रही, लेकिन नहीं ढूंढा जा सका. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी जायजा लेने पहुंचे थे. स्थानीय पर्यटक मित्र भी पता करने में लगे रहे. गुरुवार को मेकाइल घोष अपने मित्र पंकज श्रीवास्तव और ऋतिक सामद के साथ एक कार में सवार होकर जोन्हा फॉल तफरीह करने पहुंचे थे. उधर बुधवार की रात से हो रही बारिश में फॉल पूरे उफान पर था. स्थानीय पर्यटक मित्रों ने उन…

Read More

रांची. शराब घोटाले की जांच कर रही झारखंड सरकार की जांच एजेंसी-एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई के तहत उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व आयुक्त और आईएएस अधिकारी रहे अमित प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी ने उन्हें मंगलवार की देर शाम एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अमित प्रकाश आयुक्त उत्पाद के साथ झारखंड राज्य वीबरेजेज कारपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के पूर्व महाप्रबंधक भी थे. अमित प्रकाश 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे. इससे पहले शराब घोटाले में एसीबी…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में बनकर तैयार रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण तीन जुलाई को होगा. रांची के सांसद सह केंद्र में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एक्स पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है, “केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की व्यस्तता के कारण इसके लोकार्पण की तिथि में परिवर्तन किया गया है. हम सब 03 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए इस ऐतिहासिक सौगात के लोकार्पण के साक्षी बनेंगे”. पूर्व में 19 जून को इस एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण होना था. लेकिन केंद्रीय परिवहन एवं रजमार्ग मंत्री…

Read More

रांचीः रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाज कल्याण से सम्बंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही पूर्व में 6 सीडीपीओ को शोकॉज़ के बाद भी उनसे प्राप्त जवाब नही मिलने पर उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है. 48 घंटे में जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनहीनता के आधार पर प्रपत्र-क गठित करने का निर्देश डीएसडब्ल्यूओ को दिया है. आईसीडीएस से संबंधित योजनाओं की प्रगति से संबंधित भी समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पोषण ट्रैकर एप पर योजनाओं से संबंधित निष्पादित कार्यों का एंट्री…

Read More

रांचीः अबुआ अधिकार मंच के एक प्रतिनिधमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर राज्य में नशे के कारोबार और युवी पीढ़ी पर इसके दुष्परिणाम की भयावहता से अवगत कराया. मंच के अध्यक्ष गौतम सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधfमंडल ने राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा. इसके  साथ ही आग्रह किया है कि पूरे राज्य में जो हालात बने हैं उसे नियंत्रण में करने के लिए एक राज्य स्तरीय विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाए. इस टास्क फोर्स की जिम्मेदारी किसी कर्तव्यनिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी को सौंपी जाए. साथ ही यह टास्क फोर्स राज्य के सभी…

Read More

रांचीः रांची पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत ग्रामीण इलाके में 25 थाना क्षेत्रों से 122 वारंटियों को गिरफ्तार कर किया गया. इनमें 98 लोगों को जेल भेज दिया गया है. इनमें अधिकतर आरोपी हत्या, चोरी, ठगी, रंगदारी, अपहरण, और उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े आरोपी शामिल हैं. रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर ग्रामीँण एसपी के नेतृत्व में ग्रामीण इलाके के थाना क्षेत्रों में इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 60 टीमें गठित की गई थीं. रांची पुलिस के मुताबिक सबसे अधिक चान्हो थाना क्षेत्र से 12, मांडर थाना क्षेत्र से 10, ओरमांझी,, नगड़ी, कांके थाना क्षेत्र…

Read More