Browsing: Ranchi
रांचीः बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित हेर-फेर के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की हस्तक्षेप याचिका खारिज कर दी है. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब मामले में आरोप गठन की कार्यवाही के दौरान हेमंत सोरेन को 19 सितंबर को पीएमएलए की विशेष अदालत में हाजिर होना होगा. दरअसल, शनिवार यानी 19 सितंबर को निचली अदालत में आरोप गठन पर सुनवाई है. हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका में उनके डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज करने के विशेष अदालत के आदेश पर 19 सितंबर तक रोक लगाने का आग्रह किया गया था. साथ ही…
रांची: रांची के सेटेलाइट कॉलोनी के निकट एचईसी की जमीन पर से प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान पर झारखंड हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है. शुक्रवार को जस्टिस आनंदा सेन की अदालत ने रांची के डीसी और एसएसपी को प्रशासन की कार्रवाई तत्काल रोकने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को 31 दिसंबर तक खुद अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है. अदालत के आदेश के बाद एचईसी बाईपास रोड पर प्रशासन की ओर से चल रही कार्रवाई फिलहाल थम गई है. कोर्ट ने बारिश के मौसम और आगामी त्योहारों को…
रांचीः रांची में संचालित एक प्राइवेट ट्यूलिप हॉस्पिटल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के निर्देश पर रांची सिविल सर्जन ने अस्पताल के पंजीकरण/लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से अंतरिम रूप से निलंबित कर दिया है. यह निलंबन विस्तृत जांच पूरी होने और सक्षम प्राधिकारी के अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। कार्रवाई क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट्स (रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन) अधिनियम, 2010 और झारखंड क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट्स नियम, 2013 के तहत की गई है. निलंबन अवधि में अस्पताल में नए ओपीडी मरीजों का पंजीकरण एवं इलाज, मरीजों की भर्ती तथा नई इलेक्टिव सर्जरी और अन्य नई क्लिनिकल…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएसी-सीजीएल 2023) से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग ने एक और आरोपी राजन को गिरफ्तार किया है. वह बिहार के पटना जिले के नेवरा थाना क्षेत्र के श्री चंद्रपुर गांव का रहने वाला है. जांच एजेंसी ने जेएसएसी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में दर्ज कांड संख्या 01/2025 में यह कार्रवाई की है. जांच में ये पता चला है कि राजन कुमार JSSC-CGL परीक्षा में शामिल होने वाले कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियमतपुर स्थित एक होटल में लेकर गया था. वहां उसने अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रश्न…
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अहमद हसन नदीमुल हक के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित तौर पर सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले कंटेंट के प्रकाशन, अवैध वित्तीय लेनदेन और संदिग्ध सौदों के जरिए फंडिंग से जुड़ी शिकायतों के सिलसिले में की जा रही है. ईडी की टीम ने सभी संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच की है. सोमवार की सुबह ही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सोमवार को उनके रांची, कोलकाता और दिल्ली से जुड़े आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस छापेमारी…
रांची : बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे सटे पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड की ओर बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. रांची में मंगलवार की सुबह से लगातार बारिश हो रही है. शहर के कई इलाकों में जलजमाव का नजारा है. रांची के गौंदा और गेतलसूद डैम में पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया है. उधर जमशेदपुर के निचले इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने एक सितंबर को…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने रांची और हजारीबाग की दो कोचिंग सेंटर में जांच-पड़ताल की है. इसके साथ ही कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं. सीआईडी की टीम ने रांची में लालपुर स्थित शिवांगन की पाठशाला और उसके निदेशक, संचालक संजीत कुमार के रातू रोड स्थित आवास में दबिश दी. इसके अलावा हजारीबाग जिले के मेघा कोचिंग सेंटर में भी दस्तावेज की जांच पड़ताल की है. जांच के क्रम में सीआईडी को कुछ तथ्य मिले थे, जिसके बाद जांच एजेंसी ने दोनों कोचिंग संस्थानों में यह कार्रवाई की…
रांचीः रांची जिला प्रशासन ने धरना-प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली एवं आमसभा के आयोजन के संबंध में आवश्यक सूचना जारी की है. इस तरह के किसी कार्यक्रम के लिए सक्षम पदाधिकारी एसडीओ से पूर्व अनुमति लेनी होगी. यह पूरे जिले में लागू होगा. रांची जिले में दो अनुमंडल हैं. सदर रांची और बुंडू. बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में इस प्रकार के किसी कार्यक्रम, आंदोलन के लिए वहां के एसडीओ से पूर्व अनुमति लेनी होगी. जिला प्रशासन ने जारी सूचना में कहा है कि जुलूस एवं रैली के लिए बाकायदा प्रस्तावित मार्ग, आयोजन की तिथि, प्रारंभ एवं समाप्ति समय तथा संभावित प्रतिभागियों की…
रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने रांची के रातू रोड स्थित मधुकम क्षेत्र में 50-60 वर्षों से घर बनाकर रह रहे गैर आदिवासी परिवारों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए पूर्व में जारी जारी अतिक्रमण हटाने के आदेश को वापस ले लिया. इसके साथ ही अदालत ने महादेव उरांव की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए पहले जारी अतिक्रमण हटाने के आदेश को वापस ले लिया. साथ ही, अदालत ने याचिकाकर्ता पर 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यह राशि मामले से प्रभावित 12 परिवारों को एक-एक लाख रुपये के रूप…
रांचीः विवादों में घिरी झारखंड लोकसेवा आय़ोग की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जेपीएससी कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से मार्च करते हुए जेपीएससी कार्यालय तक पहुंचे थे. हाथों में बीजेपी के झंडे और आयोग की अदूरदर्शिता तथा परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ नारे लिखे तख्तियां लहराते युवाओं ने जमकर…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us