रांचीः झारखंड के देवघर नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए हुए मतदान में झामुमो समर्थित टिप चटर्जी ने 21 पार्षदों का समर्थन हासिल कर जीत दर्ज की हैं.
टिप चटर्जी की प्रतिद्वंद्वी अपर्णा झा को 15 वोट ही प्राप्त हुए. इससे पहले
देवघर नगर निगम चुनाव में विजयी मेयर रवि राउत और वार्ड पार्षदों को शुक्रवार को विकास भवन सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी. मेयर को संताल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार ने शपथ दिलाई.
इस मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसी हीरा कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार और जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
शपथ ग्रहण के बाद डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव कराया गया. मतदान में झामुमो के टिप चटर्जी को 21 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अपर्णा झा को 15 वोट ही प्राप्त हुए
डिप्टी मेयर बनने के बाद टिप चटर्जी के स्वागत के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता विकास भवन पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और जीत का जश्न मनाया. देवघर
इस जीत के साथ ही देवघर नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर झामुमो समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा हो गया है. इसे पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है.
हजारीबाग में अविनाश यादव बने डिप्टी मेयर
उधर हजारीबाग नगर निगम के वार्ड नंबर 36 से जीत दर्ज करने वाले पार्षद अविनाश यादव डिप्टी मेयर बने हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वांदी मिताली रश्मि को हराया है.
अविनाश यादव को 22 पार्षदों का समर्थन प्राप्त हुआ. जबकि उनके खिलाफ ताल ठोंक रही वार्ड 22 की पार्षद मिताली रश्मि को 13 वोट मिले.
इस दौरान नये आयुक्त मनोज कुमार ने नये पार्षद समेत मेयर अरविंद राणा को पद और गोपीनियता की शपथ दिलायी गयी.
