रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों और सीबीआइ जांच की मांग को लेकर रांची मेंं जारी छात्रों के आंदोलन के समर्थन में झारखंड और ओडिशा से बीजेपी के कई सांसदों ने बुधवार को सद भवन परिसर में प्रदर्शन किया. इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जवाब मांगे.
झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जी नेतृत्व में बीजेपी के सांसद हाथों में तख्तियां लिए कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे.
कांग्रेस के इशारे पर लाठीचार्ज
प्रदर्शन के दौरान आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इशारे पर राज्य सरकार द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठाचार्ज किया गया. राहिल गांधी ने दिखावे के लिए एक्स पर कहा कि छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय राज्य सरकार बात करे. झारखंड में छात्रों के साथ दो कुछ हुआ, इसके जिम्मेवार सीधे तौर पर राहुल गांधी हैंं.
श्री साहू ने कहा कि राहुल गांधी एवं कांग्रेस दोहरी राजनीति कर रही. दिल्ली में तो ये लोग खूब शोर मचाते हैं और झारखंड के मामले पर चुप्पी साध लेते हैं. कांग्रेस के समर्थन से झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व में हेमंत सरकार चल रही है. छात्रों की एक ही मांग है कि कांग्रेस झामुमो सरकार में पिछले सात साल में जेपीएससी , जेएसएससी, सीजीएल, उत्पाद सिपाही परीक्षा सहित जो भी भर्ती परीक्षा हुई है, उसे रद्द करते हुए सीबीआइ की जांच कराई जाए.
संसद के सामने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले सांसदों में निशिकांत दुबे, विद्युत वरण महतो, बीडी राम, डॉ प्रदीप वर्मा, चंद्रप्रकाश चौधरी, मनीष जायसवाल, कालीचरण सिंह के अलावा ओडिशा के कई सांसद भी उपस्थित रहे.
