रांचीः जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में शहीद हुए देवघर जिले के मधुपुर स्थित कजरा गांव निवासी अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर बुधवार को रांची पहुंचा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ईश्वर से वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देवघर जिला के मधुपुर स्थित कजरा गांव के निवासी थे। वे जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में तैनात थे.
अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देश की सेवा में वीरगति को प्राप्त हुए हैं.
इधर रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी अग्निवीर के शहीद होने पर संवेदना प्रकट की है.
