बिहार में चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है. अपनी ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर निकले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का दावा है कि इस बार आरजेडी की बड़ी जीत होगी. जनता बदजलाव का मन बना चुकी है.
अपनी यात्रा के दौरान मिले जनसमर्थन से उत्साहित तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार की जनता 20 साल पुरानी एनडीए सरकार से परेशान हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा, “जनता का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हर जात और हर धर्म के लोग साथ दे रहे हैं। भ्रष्ट सरकार से लोग परेशान हैं, अब बदलाव का समय है.”
तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि इस बार बिहार में आरजेडी को बड़ी जीत मिलेगी, क्योंकि लोग अपराध और भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं.
मुलाकात पर तंज
अमित शाह और नीतीश कुमार की मुलाकात पर तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “अब इनकी मुलाकातों से कुछ नहीं होने वाला.” उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह सिर्फ वोट मांगने के लिए बिहार आते हैं, जबकि उन्हें राज्य की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है.
दरअसल अमित शाह ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और रोहतास और बेगूसराय में बीजेपी के संगठन की बैठकों में हिस्सा लिया.
