चाईबासा: झारखण्ड में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत गुरुवार को पश्चिम सिंहभूम में माओवादी संगठन के दस सक्रिय सदस्यों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. सभी की उम्र 18 से 20 साल की है. इनमें चाल महिलाएं भी शामिल हैं.
झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने माओवादी सदस्यों के सरेंडर करने पर उनके निर्णय का स्वागत किया. इस मौके पर झारखंड पुलिस के आईजी अभियान माइकल एस, सीआरपीएए के आईजी साकेत सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक झारखण्ड सरकार की प्रत्यर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने हथियार छोड़ने का निर्णय लिया. अधिकारियों का मानना है कि यह आत्मसमर्पण न केवल माओवादी संगठन को कमजोर करेगा.
सरेंडर करने वाले नक्सली दर्ज मामले:
1. रांदो बोईपाई उर्फ क्रांति बोईपाई (कुईड़ा, टोला श्रीजांग कोचा, गोईलकेरा, चाईबासा)- चाईबासा के टोन्टो थाना में एक कांड.
2. गार्दी कोड़ा (रेगड़ाहातू, गोधीटोला, चाईबासा)- टोन्टो थाने में पांच कांड.
3. जॉन उर्फजोहन पुर्ती (रेंगड़ाहातू, गितिलगुटू, टोन्टो, चाईबासा)- टोन्टो थाने में चार कांड.
4. निरजो सीदू उर्फ आशा (बाहदा, छोटानगरा, चाईबासा)- छोटानगरा थाने में तीन औश्र जराईकेला थाना में एक कांड.
5. घोनोर देवगम (सारजोमबुरू,टोन्टो, चाईबासा)- टोन्टो थाने में दो कांड.
6. गोमेया कोड़ा उर्फ टारजन (बेड़ादुईया, मुरगीगेना, गोईलकेरा, चाईबासा)- टोन्टो थाने में एक कांड.
7. कैरा कोड़ा (रेंगड़ाहातू, महाबुरू, टोन्टो, चाईबासा)- टोन्टो थाने में एक कांड.
8. कैरी कायम उर्फ गुलांची (हांजेदबेड़ा, मुफ्फसिल, चाईबासा)- टोन्टो थाना में एक कांड.
9. सावित्री गोप उर्फ मुतुरी उर्फ फुटबॉल (ईचाहातू, गुटुसाई, गोईलकेरा, चाईबासा)- गुवा थाने में एक कांड.
10. प्रदीप सिंह मुंडा (हारबागड़ा, तमाड़, रांची).
चाईबासा हिट लिस्ट में
गौरतलब है कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों के हिट लिस्ट में चाईबासा शामिल है. चाईबासा में कई बड़े नक्सलियों की तलाश की जाती रही है.
हालांकि तीन वर्षों के दौरान यहां 26 नक्सली मुख्यधारा से जुड़े है.
वर्ष 2022 से अब तक पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में नक्सलियों के खिलाफ 9,631 अभियान चलाए गए हैं.
इन अभियानों में 175 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई और 10 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए हैं.अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार, कारतूस और अन्य नक्सली सामग्री बरामद किए गए हैं.
