आईआरसीटीसी कथित घोटाले मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट की सीबीआई अदालत में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद तेजस्वी की प्रतिक्रिया सामने आई है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आया है, तो इस तरह की चीजें होंगी. फिर भी, न्यायालय का सम्मान करते हुए हम यही कहना चाहेंगे कि हम लोग हमेशा से लड़ते आए हैं… और आगे भी लड़ते रहेंगे.
उन्होंने कहा, “तूफानों से लड़ने में मजा ही कुछ और है हमने संघर्ष के पथ को चुना है. हम अच्छे मुसाफिर भी बनेंगे और मंजिल तक भी पहुंचेंगे.”
उन्होंने आगे कहा कि बिहार के लोग, देश के देश के लोग जानते हैं कि सच्चाई क्या है. तेजस्वी ने कहा कि जब तक बीजेपी रहेगी और मेरा उम्र रहेगा, हम उसके खिलाफ लड़ते रहेंगे. देश के लोग जानते हैं कि सच्चाई क्या है. तेजस्वी ने कहा कि जब तक बीजेपी रहेगी और मेरा उम्र रहेगा, हम उसके खिलाफ लड़ते रहेंगे
उन्होंने कहा कि इस पर हमको लगता है कि ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है. बिहार की जनता समझदार है, वह जानती है कि क्या हो रहा है. तेजस्वी ने कहा कि ये शुरू से ही राजनीतिक रहा है. जिस व्यक्ति ने 90 हजार करोड़ का मुनाफा रेलवे को दिया, हर बजट में किराया कम किया. ऐतिहासिक रेल मंत्री साबित हुए.
तेजस्वी ने कहा कि हार्वर्ड से आईआईएम तक के बच्चे लालूजी से पढ़ने आए, जिनको मैनेजमेंट गुरु के नाम से जाना गया.
