रांचीः कांग्रेस की नेता और रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है.
कांग्रेस नेतृत्व ने इस बाबत पत्र जारी कर दिया है.
नेतृत्व ने मुंबई कांग्रेस महिला इकाई की जिम्मेदारी एडवोकेट ट्यूलिप ब्रायन मिरांडा को दी है.
रमा खलखो को प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई नेताओं ने उन्हें बदाई दी है.
रमा खलखो से पहले गुंजन सिंह झारखंड में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं.
रमा खलखो ने कहा है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी मेहनत के साथ निभायेंगी. झारखंड में महिला कांग्रेस की मजबूती और पार्टी की नीति सिद्धांत को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी.
