रांचीः झारखंड में घाटशिला विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार सोमेश सोरेन की बढ़त पहले राउंड से ही जारी है.
जमशेदपुर पीआरडी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 12वें राउंड की गिनती में सोमेश चंद्र सोरेन बीजेपी के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन से 23,385 वोटों से आगे चल रहे हैं.
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन 64, 637 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं.
12वें राउंड की गिनती के बाद दूसरे स्थान पर चल रहे भाजपा के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन हैं, जिन्हें अब तक 41,252 वोट प्राप्त हुए हैं. वहीं जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू को 9364 वोट मिले हैं.
जेएमएम के विधायक और हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहे रामदास सोरेन के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ है. सोमेश सोरेन, रामदास सोरेन के पुत्र हैं.
बीजेपी के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र हैं. 2024 के विधानसभा चुनाव में रामदास सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को लगभग 23 हजार वोटों से हराया था.
यह उपचुनाव झारखंड में सत्तारूढ़ जेएमएम और विपक्ष बीजेपी के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बनी है. घाटशिला को जेएमएम के गढ़ के तौर पर भी देखा जाता है.
इससे पहले रामदास सोरेन ने यहां से जीत बार चुनाव में जीत दर्ज की थी.
