रांचीः राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर लोक भवन स्थित दरबार हॉल में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई. उनके आदर्श एवं विचार सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे.
अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के असवर पर झारखंड बीजेपी पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर रही है. झारखंड विधानसभा परिसर स्थित अटल जी की प्रतिमा सहित पूरे प्रदेश में प्रतिमाओं की सफाई की गई है. बुधवार की शाम बीजेपी के कार्यककर्ताओ ने दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया था.
इसके अलावा पार्टी ने अटल स्मृति दिवस का आयोजन बूथ स्तर पर कर रही है. अटल के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की जा रही है. साथ ही अटल उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है.
पार्टी ने 25 से 31 दिसंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में अटल स्मृति सम्मेलन का भी आयोजन की तैयारी की है.
इन सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, कार्यक्रम के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ रविंद्र कुमार राय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,रघुवर दास,मधु कोड़ा,चंपई सोरेन ,प्रदेश महामंत्री सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,विकास प्रीतम, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल , सांसद,विधायकगण सहित प्रदेश के नेतागण बतौर वक्ता शामिल होंगे.
