रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी ने 23 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. इनमें आठ जिला अध्यक्ष दोबारा निर्वाचित हुए हैं.
पार्टी के महामंत्री और चुनाव अधिकारी प्रदीप वर्मा ने शुक्रवार को 23 नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की अधिकृत सूची जारी की है. इस सूची में 3 महिलाएं शामिल हैं.
डॉ वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ हुआ था. प्राथमिक ,सक्रिय सदस्यता की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मंडल और जिलों की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुई है. इसी क्रम में पार्टी ने 23 सांगठनिक जिलों में जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.
डॉ वर्मा ने बताया कि रूपेश मंडल दुमका, सरिता मुर्मू को पाकुड़ तथा सुमित शरण को जामताड़ा का जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है.
सुमित शरण इससे पहले भी जामताड़ा जिला अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे.
रांची (महानगर) में दोबारा वरुण साहू अध्यक्ष बने हैं. जबकि रांची ग्रामीण को इस बार दो भागों- पूर्वी और पश्चिमी में बांटा गया है. विनय महतो रांची पूर्वी और धीरज रांची (पश्चिम)) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.
रंजीत राय, गिरिडीह (महानगर) रंजीत कुमार राय,गिरिडीह (ग्रामीण) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.
उधऱ मोहन कुंभकार,धनबाद ग्रामीण और श्रवण राय धनबाद शहरी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.

जारी सूची के मुताबिक सचिन रवानी, को देवघर, लक्ष्मी चक्रवर्ती को गोड्डा, गौतम यादव को साहिबगंज का जिला अध्यक्ष बनाया गया है.
नरेंद्र सिंह को गुमला, सागर उरांव को सिमडेगा, दीपक पुरी को पलामू का जिला अध्यक्ष बनाया गया है. अजय पंकज लोहरदगा के अध्यक्ष बने हैं.

संजीव सिंह बल्ला रामगढ़, और संजीव सिन्हा जमशेदपुर नगर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.
चाईबासा की जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू बनी हैं. चक्रधरपुर में दीपक पासवान हरे कृष्ण प्रधान सरायकेला खरसावां के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
विवेकानंद सिंह हजारीबाग, रामदेव भोक्ता चतरा के जिला अध्यक्ष बने हैं.
अनूप जोशी कोडरमा के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. उदय कुशवाहा गढ़वा के जिला अध्यक्ष बने हैं.
प्रदीव वर्मा ने बताया कि संगठन विस्तार और मजबूती की दृष्टि से पार्टी ने रांची ग्रामीण को पूर्वी और पश्चिमी दो जिलों में बांटा गया है.
चक्रधरपुर और गिरिडीह ग्रामीण भी दो नए सांगठनिक जिले बनाए गए हैं. निर्वाचित जिलाध्यक्षों में 4 अनुसूचित जनजाति और 1 अनुसूचित जाति वर्ग से हैं.
