रांचीः भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार पार्टी के सभी 27 नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों का सम्मान और अभिनंदन किया गया. इस मौके पर संगठनात्मक मुद्दे से लेकर निकाय चुनाव पर चर्चा की गई.
प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जिलाध्यक्षों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया.
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बैठक में शामिल जिलाध्यक्षों एवं बीएल ए 1 को चुनाव आयोग के साथ मिलकर अवैध मतदाताओं को चिन्हित कराने में सहयोग करने का आह्वान किया.
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी एसआईआर की प्रक्रिया एवं उसकी बारीकियों,उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों को संकल्प लेने की जरूरत है कि आगामी निकाय चुनाव में सभी 48 नगर निकाय की सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रचंड जीत हो.
