पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा हो चुकी है. जिन नायकों को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया है, उनकी एक लिस्ट सामने आई है. यह शुरुआती सूची ऐसे नायकों की है, जिन्हें साल 2026 में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. हालांकि, पद्म पुरस्कारों से नवाजे जाने वालों की आधिकारिक सूची केंद्र सरकार की ओर से रविवार (25 जनवरी, 2026) की शाम को जारी की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के चिरंजी लाल यादव, गुजरात के धार्मिक लाल चुन्नी लाल पंड्या, छत्तीसगढ़ के बुधरी ताती और ओडिशा के चरण हेम्ब्रम को गुमनाम नायकों की श्रेणी में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इनके अलावा मध्य प्रदेश के भगवान दास रैकवार और जम्मू कश्मीर के बृज लाल भट, कर्नाटक के अंके गौड़ा और महाराष्ट्र की आर्मिडा फर्नांडीज को भी देश का चौथा सबसे बड़ा सम्मान मिलेगा.
यहां देखें पूरी लिस्ट-
अंके गौड़ा
आर्मिडा फर्नांडीज
भगवान दास रायकवार
भिकल्या लाडक्या ढिंडा
बृज लाल भट्ट
बुधरी ताती
चरण हेम्ब्रम
चिरंजी लाल यादव
धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या
गफरुद्दीन मेवाती जोगी
हैली वार
इंदरजीत सिंह सिद्धू
के. पाजनिवेल
कैलाश चंद्र पंत
खेम राज सुंद्रियाल
कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा जी
कुमारस्वामी थंगराज
महेंद्र कुमार मिश्रा
मीर हाजीभाई कासंभाई
मोहन नागर
नरेश चंद्र देव वर्मा
निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला
नूरुद्दीन अहमद
ओथुवार तिरुथानी स्वामिनाथन
पद्मा गुरमेट
पोखिला लेकथेपी
पुन्नियामूर्ति नटेसन
आर. कृष्णन
रघुपत सिंह
रघुवीर तुकाराम खेड़कर
राजस्थापति कालीअप्पा गौंडर
रामा रेड्डी मामिडी
रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले
एस. जी. सुशीला अम्मा
सांग्युसांग एस. पोंगेनर
शफी शौक
श्रीरंग देवबा लाड
श्याम सुंदर
सिमांचल पात्रो
सुरेश हनगावड़ी
तगा राम भील
तेची गुबिन
तिरुवारूर भक्तवत्सलम
विश्व बंधु
युमनाम जात्रा सिंह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी नायकों को करेंगी सम्मानित
देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री के लिए नामित इन सभी 45 गुमनाम नायकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा. पद्म श्री के अलावा भारत सरकार की ओर से देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण और तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित होने वाले नायकों की सूची भी जल्दी जारी की जाएगी.
