मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ गोवा में उन्होंने आख़िरी सांस ली.
रिपोर्ट के अनुसार दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ने से उनका निधन हो गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नाना पाटेकर का निधन गुरुवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने के बाद हुआ.
75 वर्षीय अभिनेता को पणजी के पास डोना पाउला स्थित उनके अपार्टमेंट में बेहोश पाए जाने के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल से जुड़े वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. शेखर सालकर ने यह जानकारी दी.
सालकर ने बताया कि लगातार 45 मिनट तक सीपीआर देने के बावजूद पाटेकर को बचाया नहीं जा सका.
अभिनय के अलावा वह सामाजिक कार्यों और नाम फाउंडेशन के जरिए किसानों की मदद के लिए भी जाने जाते थे. उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है.
सिनेमा का सफर
नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक थे और उनका करियर कई दशकों तक फैला है. उनका अभिनय परिंदा, प्रहार: द फ़ाइनल अटैक, क्रांतिवीर, अग्नि साक्षी, ख़ामोशी: द म्यूज़िकल, अब तक छप्पन और वैलकम जैसी फ़िल्मों काफ़ी लोकप्रिय रहा.
अभिनय के अलावा पाटेकर ने प्रहार: द फ़ाइनल अटैक का निर्देशन भी किया था. सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.
नाना पाटेकर ने 1978 में आई फिल्म गमन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. 2000 के दशक की शुरुआत में उनके अभिनय को व्यापक सराहना मिली, खासकर शक्ति: द पावर (2002), अब तक छप्पन (2004), अपहरण (2005) और टैक्सी नंबर. 9211 (2006) में.
2007 में आई कॉमेडी फिल्म वेलमक में गैंगस्टर उदय शेट्टी के किरदार से उन्होंने दर्शकों का ख़ूब मनोरंजन किया. उन्होंने वेलकम बैक (2015) के सीक्वल में भी इस किरदार को दोहराया.
पाटेकर ने कॉमेडी थ्रिलर हाउसफुल 5 में भी सहायक भूमिका निभाई थी.
2010 में वह राजनीतिक थ्रिलर राजनीति में नज़र आए, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए पांचवीं बार फ़िल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था.
अभिनय के अलावा पाटेकर ने प्लेबैक सिंगिंग में भी अपनी आवाज़ दी. उन्होंने यशवंत (1997), वजूद (1998) और आंच (2003) जैसी फ़िल्मों में गायक के रूप में भी योगदान दिया.
नाना का निधन चार दशकों से ज़्यादा लंबे करियर के बाद हुआ है. इस दौरान उन्होंने अभिनय, निर्देशन और थिएटर, तीनों क्षेत्रों में काम किया.
