खूंटीः झारखंड के जनजातीय बहुल खूंटी जिले में पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में और छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि इन छह लोगों में शूटर सुमित दगल सांड भी शामिल है.
एसपी मनीष टोप्पो ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि शूटर सुमित दगल सांड एवं हत्या के समय बाईक चला रहे मारकुस संगा समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सुमित और माकुस दोनों सोमा मुंडा के गांव मुंडा चलागी के रहने वाले हैं और सोमा मुंडा के पड़ोसी भी. दोनों की उम्र 20-20 साल है.
इसके अलावा दानियल संगा, संदीप खालखो, रोशन मिचयाडी तथा संतोष दगल सांड को गिरफ्तार किया गया है. रोशन मिचयाडी रेकी करने में शामिल था जबकि संदीप खलखो एक धर्म प्रचारक का पुत्र है.
इन छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुिलस ने सभी आरोपियों को खूंटी थाना के पास नेताजी चौक से भगत सिंह चौक होते हुए मेन रोड पर पैदल घुमाया। उन्हें देखने के लिए लोगों की बीड़ जुट गई. इसके बाद पुलिस उन्हें खूंटी पुलिस कार्यालय ले गई, जहां एसपी के सामने लाया गया. एसपी ने भी उनसे आवश्यक पूछताछ की. गौरतलब है इससे पहले पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
आंदोलन में रहे शामिल
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में यह भी पता चला है कि पकड़े गए अभियुक्त पिछले दिनों सोमा मुंडा हत्याकांड के शूटर और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुटार और खूंटी में किए गए आंदोलन में बी ये सभी शामिल थे, ताकि उन पर कोई शक नहीं करे.
सात जनवरी को जमुआदाग तालाब के पास की सोमा मुंडा की हत्या की हत्या कर दी गई थी. व चलागी हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक के साथ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी थे. इससे पहले जिन आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया था जमीन विवाद में उनकी हत्या की गई.
