रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 18 फरवरी से सत्र प्रारंभ होगा, जो 19 मार्च तक चलेगा. इस दौरान 17 कार्य दिवस होगें. 18 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा. शोक प्रकाश के बाद कार्यवाही स्थगित हो जाएगी. 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया जाएगा.
जानिए, किस किस दिन क्या होगा-
18 फरवरी- राज्यपाल संतोष गंगवार का अभिभाषण और शोक प्रकाश.
19 फरवरी- राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वाद विवाद होगा.
20 फरवरी- अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.
21-22 फरवरी – अवकाश.
23 फरवरी- अनुपूरक बजट पर वाद विवाद और मतदान होगा.
24 फरवरी- बजट पेश होगा.
25 फरवरी- बजट पर चर्चा और सरकार का उत्तर.
26 फरवरीः आय व्यय के अनुदान मांगों पर विचार-विमर्श.
27 फरवरीः अनुदान मांगों पर वाद विवाद.
28 फरवरी से 8 मार्च- होली का अवकाश.
9 मार्च से 13 मार्च- प्रश्नकाल के बाद बजट के अनुदान मांगों पर वाद-विवाद.
14-15 मार्च- अवकाश.
16 और 17 मार्च- बजट के अनुदान मांगों पर वाद-विवाद.
18 मार्च- राजकीय विधेयक के साथ अन्य राजकीय कार्य निपटाए जाएंगे.
19 मार्च – प्रश्नकाल के बाद गैर सरकारी संकल्प पर सरकार का जवाब.
