केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हाल ही में कांग्रेस सांसदों पर लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के साथ दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है.
रिजिजू ने दावा किया है कि 20 से 25 कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चेंबर में घुसकर गाली गलौज की है.
रिजिजू ने दावा किया, “जब स्पीकर से गाली गलौज की जा रही थी तब वहां पर वेणुगोपाल जी भी थे, प्रियंका गांधी भी थीं और कांग्रेस के सीनियर लीडर थे और वो भी उन्हें बढ़ावा दे रहे थे.”
रिजिजू ने कहा, “इससे स्पीकर बहुत आहत हैं. मैंने उनसे बात की है.”
उन्होंने दावा किया, “कांग्रेस सांसदों ने चेंबर में जाकर गाली गलौज की बहुत बुरा भला कहा.”
उन्होंने दावा किया, “स्पीकर के चेंबर में जब कांग्रेस के 20 से 25 सांसद घुसे तो मैं भी वहां गया और जो गाली गलौज स्पीकर के साथ की गई उसे तो मैं बता भी नहीं सकता. स्पीकर तो बहुत नरम आदमी हैं, नहीं तो वो और भी कठोर कदम उठा सकते थे.”
