रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड के नौ नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है.
झारखंड एआईसीसी प्रभारी के. राजू द्वारा जारी पत्र के अनुसार इन नेताओं को असम में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान में शामिल किया जाएगा.
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई के आग्रह पर इन नेताओं का चयन किया गया है, जिन्हें जल्द ही अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
इस सूची में सांसद सुखदेव भगत के अलावा हेमंत सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की का नाम शामिल है।
इनके अलावा वरिष्ठ विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक ममता देवी, रामचंद्र सिंह, सोना राम सिंकू और नमन विक्सल कोंगाड़ी और झारखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो को भी प्रचार अभियान के लिए असम भेजा जाएगा.
