लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग की है.
कांशीराम की जयंती के मौके़ पर राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में जानकारी दी कि कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है.
राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं.”
उन्होंने लिखा, “यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कांशीराम जी के साथ उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगी जिसने करोड़ों बहुजनों को हक़, हिस्सेदारी और आत्मसम्मान की राह दिखाई. इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री को मेरा पत्र.”
राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री को लिखा पत्र भी सार्वजनिक किया है.
