पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुजारियों और मुअज्ज़िनों के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी का एलान किया है.
पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीख़ों से ठीक पहले ममता बनर्जी की इस घोषणा को अहम माना जा रहा है.
गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग रविवार को पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुच्चेरी में विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का एलान कर रहा है,
ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, “मुझे खुशी है कि हमारे पुजारियों और मुअज्ज़िनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है. अब उन्हें हर महीने 2,000 रुपये मिलेंगे. साथ ही, पुजारियों और मुअज्ज़िनों ने जो नए आवेदन पूरे नियमों के साथ जमा किए थे, उन्हें भी राज्य सरकार ने मंज़ूरी दे दी है.”
उन्होंने आगे लिखा, “हमें गर्व है कि हम ऐसा माहौल बना रहे हैं जहां हर समुदाय और हर परंपरा को महत्व और मज़बूती मिलती है. हमारी कोशिश यही है कि हमारे आध्यात्मिक धरोहर के रखवाले वह सम्मान और सहारा पाएं जिसके वे हक़दार हैं.”
