रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदेश पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है. . इस सूची में उपाध्यक्ष पद के लिए 9, महामंत्री पद पर 3 और मंत्री पद के लिए 9 नामों की घोषणा की गई है.
पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भानू प्रताप शाही, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, गीता कोड़ा, आभा महतो, राज्य सभा के सांसद प्रदीप वर्मा के अलावा राकेश प्रसाद, मुनेश्वर साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है.
पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी , गणेश मिश्रा, मनोज सिंह को प्रदेश का महामंत्री बनाया गया है.
जारी सूची के मुताबिक सरोज सिंह, दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सुनिता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव, शालिनी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है.
दीपक बंका प्रदेश कोषाध्यक्ष, हेमंत दास प्रदेश कार्यालय मंत्री और सूरज गुप्ता सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे.
