कांग्रेस ने अगले महीने दो चरण में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की.
कांग्रेस ने पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर से मैदान में उतारा है.
राज्य में कुल 294 सीटों पर चुनाव होना है.
कांग्रेस ने ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर से प्रदीप प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है.
इस सूची में शामिल अन्य प्रमुख नामों में माधव राय (दार्जिलिंग), अब्दुल हन्नान (सुजापुर), सुष्मिता बिस्वास (दम दम), गौतम भट्टाचार्य (डायमंड हार्बर), सौविक मुखर्जी (आसनसोल दक्षिण) और प्रसेनजीत पुइतांडी (आसनसोल उत्तर) शामिल हैं.
