धनबाद में राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी अग्रवाल को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है.
चौती दुर्गापूजा के मौके पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में वर्दी में डांस करते उनका एक वीडियो सोशल मीडिय पर वारयल हो रहा है.
कई महिलाओं के साथ भोजपुरी गाने पर वे डांस कर रही हैं.
इस डांस में एक महिला पुलिसकर्मी भी दिखाई पड़ रही हैं.
वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया.
पुलिस नियमों के उल्लंघन और अनुशासनहीनता के आरोप में उन पर कार्रवाई की गाज गिरी है.
एसएसपी ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राजगंज थाना प्रभारी को लाइन क्लोज किया गया है.
उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
