हजारीबागः एसीबी ने जल संसाधन विभाग के दो इंजीनियरों को 1.72 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
लघु सिंचाई प्रमडंल बरही के प्रभारी कार्यपालक अभियंता राहुल मालतो और सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है.
गिरिडीह जिले के बिरनी थानाक्षेत्र अंतर्गत खरखरी गांव के रहने वाले ब्रजेश कुमार राय ने एसीबी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.
इस शिकायत में उन्होंने जानकारी दी थी कि उनकी कंपनी गंगा कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को सड़क, बैरियर, ड्रेन और बाउंड्री बनाने का काम मिला था.
आरोप है कि इस काम के एवज में प्रभारी कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो ने उनसे दिसंबर में रिवाइज्ड एग्रीमेंट राशि का 1 फीसदी, अब तक हुए भुगतान का 1 फीसदी और उड़नदस्ता टीम के नाम पर कुल 5 लाख रुपये का घूस मांगा.
जांच में एसीबी ने पाया कि राहुल मालतो और सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी ने पीड़ित से 1 लाख 72 हजार रुपये मांगे. आखिरकार एसीबी ने गुरुवार को दंडाधिकारी और 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा.
