रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित ओटीसी ग्राउंड के पास मंगलवार की सुबह फायरिंग की घटना में जमीन के धंधे से जुड़े भागर्व सिंह की हत्या कर दी गई है.
पुलिस ने इस घटना में विजय टेटे नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है.
गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद रांची के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ भी घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस से घटना की जानकारी ली. सांसद का घर भी इसी जगह पर है.
मौत से पहले भार्गव सिंह ने पुलिस को बताया है कि विजय टेटे के साथ जमीन विवाद चल रहा था. टेटे ने कुछ दिन पहले रात स्थित एक जमीन को लेकर भार्गव सिंह को फोन पर धमकी दी थी.
टेटे कांके के गांधीनगर क्षेत्र का रहने वाला है. मंगलवार की सुबह भार्गव सिंह मंदिर में पूजा करने गया था. उसी दौरान घात अपराधियों ने पीछे से गोली चलाई और फरार हो गए. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई,
पुलिस को जानकारी मिली है कि फायरिंग की घटना में तीन लोग शामिल थे. पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है.
