असम में बीजेपी की भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री चुनने के लिए तैयारियां चल रही हैं.असम में विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर सहमति कायम की जाएगी.
विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है.
असम में बीजेपी ने तीसरी बार जीत हासिल की है. पार्टी ने राज्य की 126 सीटों में से 82 सीटें जीती हैं. जबकि बीजेपी गठबंधन को 102 सीटों पर जीत मिली है. दूसरी तरफ सत्ता में वापसी के लिए जोर लगाती कांग्रेस को सिर्फ़ 19 सीटों पर जीत मिली है.
असम में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाय़ी है.
