बोकारोः पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि झारखंड की हालत पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार वाली हो गई है. यहां भी भ्रष्टाचार और घुसपैठ चरम पर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सरकार का हाल भी ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार जैसा होगा.
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सोमवार को बोकारो में भाजपा की ओर से पानी-बिजली जैसी जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के कारण जिस प्रकार पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की स्थिति कमजोर हुई, उसी तरह झारखंड में झामुमो-कांग्रेस सरकार का भी पतन तय है।
करप्शन चरम पर
उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत से लेकर सचिवालय तक बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है और पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है. चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड घुसपैठियों का राज्य बनता जा रहा है और इससे राज्य की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है. विस्थापितों की समस्याओं पर सरकार गंभीर नहीं है.
राज्य सरकार के मंत्री और नेता वसूली में लगे हुए हैं, जिससे आम जनता परेशान है। बिजली और पानी की समस्या को लेकर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि बोकारो जिले में 3.16 लाख घरों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य था, लेकिन आधा काम भी पूरा नहीं हुआ। जहां योजना लागू हुई है, वहां भी लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत से लेकर सचिवालय तक बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है और पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है.
चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड घुसपैठियों का राज्य बनता जा रहा है और इससे राज्य की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है. विस्थापितों की समस्याओं पर सरकार गंभीर नहीं है.
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के मंत्री और नेता वसूली में लगे हुए हैं, जिससे आम जनता परेशान है. बिजली और पानी की समस्या को लेकर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि बोकारो जिले में 3.16 लाख घरों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य था, लेकिन आधा काम भी पूरा नहीं हुआ। जहां योजना लागू हुई है, वहां भी लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है.
सोरेन ने कहा कहा कि सरकार ने 72 घंटे में चापाकल मरम्मत का दावा किया था, लेकिन कई जगह चापाकल ही गायब हैं.
कार्यक्रम को पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल , अंबिका खवास, रोहित लाल सिंह, जयदेव राय, कुमार अमित , प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री अर्चना सिंह, संजय त्यागी, बिनोद कुमार, रामलाल सोरन, जय नारायण मरांडी, गिरिजा देवी, ईश्वर चंद्र महतो, अमर स्वर्णकार, जिला मंत्री मनोज ठाकुर ,विभीषण चौधरी, अंजना सिंह ,रवि जायसवाल, डॉ प्रकाश सिंह ,परिंदा सिंह, सुमित दास, सुनीता प्रसाद मंडल, अविनाश सिंह हरदीप ने भी संबोधित किया.
