रांचीः झारखंड की राजधानी रांची राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु पुलिस अधीक्षक यातायत,रांची महोदय द्वारा अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर सुजाता चौक तक के छोटे-बड़े सभी दुकानदारों के साथ एक बैठक की गई.
बैठक के दौरान सड़क किनारे गैर कानूनी पार्किंग करने, दुकान लगाने एवं अन्य अतिक्रमण के संबंध में विशेष चर्चा की गई.
रांची नगर के यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिए सभी से सलाह लिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया.
दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि अपनी दुकान के सामने कोई रेड़ी ,ठेला या अन्य दुकान ना लगवाएं और आने वाले ग्राहकों का वाहन भी सुंयोजित ढंग से रोड किनारे लगवाएं, ताकि पैदल चलने वाले यात्रियों के मार्ग खाली रहे.
पुलिस अधीक्षक ने दो टूक कहा कि नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यातायात,थाना प्रभारी और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.
