रांचीः रांची के डोरंडा इलाके से पुलिस ने दस जुआरियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से कुल 53,000 रुपये नकद, ताश के पत्ते, छह मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किए हैं.
रांची एसएसपी को जानकारी मिली थी कि डोरंडा इलाके में जुआ का खेल चल रहा है. इसके बाद पुलिस की एक टीम बनायी गयी. टीम ने कुसई चौक स्थित सच्चिदानन्द स्कूल के आगे एक मकान में छापेमारी की.
पुलिस की अचानक घेराबंदी से जुआरी भाग नहीं सके और रंगेहाथ पकड़े गए.
जिन दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें उत्तम महतो, बिट्टू तिर्की, अजय तिर्की, विजय तिर्की, राहुल कच्छप, जेवियर लकड़ा, शुभम कुमार, परवीन कुमार साहू, अवधेश पांडेय और संजीत कुमार राम शामिल हैं.
ये सभी रांची शहर के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं.
