रांचीः रांची में कार्यरत दैनिक भास्कर के पत्रकार नितिन चौधरी का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया.
वे पिछले कुछ महीनों से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे. कल देर रात उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली.
उनके असामयिक निधन से पत्रकारिरता और उनके सहयोगियों में शोक है. सोमवार को रांची प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा की जाएगी.
नितिन के निधन पर रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत कई नेताओं ने भी दुख प्रकट किया है.
कुछ महीने पहले ही नितिन चौधरी की तबीयत बिगड़ने पर जांच कराई गई, जिसमें उन्हें ब्लड कैंसर होने की पुष्टि हुई. बीमारी का पता चलते ही उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत दिल्ली ले जाया गया था. दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में उनका लगातार इलाज चल रहा था और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए थी. हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका. रविवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली.
