रांचीः सिमडेगा से कांग्रेस विधायक पर पॉक्सो केस दर्ज होने के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि कौन आरोप लगाता है, कौन दोषी है; यह तो जांच के बाद ही पता चल सकता है. यह रोबोटिक सर्जरी सिस्टम नहीं है. हमारे विपक्ष के लोग अपनी गंदी सोच और षडयंत्र का शिकार हो चुके हैं.
सचिवालय में बुधवार की शाम कैबिनेट की बैठक के बाद कांग्रेस विधायक भूषण तिर्की के मामले में मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कहा, “सरकार किसी भी तरह की गलत हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे इसमें कोई भी शामिल हो. कानून सभी के लिए एक समान है—चाहे वह सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का. इसलिए राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप चलते रहते हैं, और आगे भी चलते रहेंगे. और भी आरोप लगाए जाएंगे. और कई साजिशें रची जाएंगी. हम ऐसी सभी साजिशों का बहुत प्रभावी ढंग से जवाब देंगे.”
गौरतलब है एक एक नाबालिग लड़की के द्वारा कांग्रेस विधायक के खिलाफ रांची के धुर्वा थाने में कथित तौर पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराये जाने के बाद विपक्षी दल भाजपा के नेता इस मामले को लेकर सरकार और सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के खिलाफ हमलावर हैं. साथ ही इस केस में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे हैं.
जबकि झारखंड कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता अपने विधायक के बचाव में खड़े हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी कहा है कि भाजपा इस मामले पर जांच का इंतजार किए बिना बेवजह की राजनीति के साथ अनगर्ल आरोप लगा रही है.
इस केस की गूंज दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में भी है. हाल ही में बीजेपी की सांसद बांसुरी स्वराज ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले पर कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस इस मामले में चुप क्यों है.
इस मामले में विधायक भूषण बाड़ा शुरु से इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं. कई दफा उन्होंने अपने बयान में कहा है कि राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि धूमिल करने की कोशिशें की जा रही है. उन्हें फंसाया जा रहा है. पीड़िता को बहला-फुसलाकर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है.
इस बीच पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराते हुए कोर्ट में बयान दर्ज कराया है. दूसरी तरफ यह जानकारी भी मिली है कि पीड़िता ने कोर्ट में जो बयान दिया है, वह प्राथमिकी का समर्थन नहीं करता है. एक सूत्र ने इसकी पुष्टि भी की है.
