Author: Fact File

देवघर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में एसआईआर हो रहा है. और यह राज्य के लिए बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि एसआइआर का विरोध करने वालों को सिर्फ अपने वोट बैंक से मतलब है. शुक्रवार को देवघर और दुमका दौरे पर आए रघुवर दास ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर और बासुकीनाथ में पूजा अर्चना की. इसके साथ ही कई कार्यकर्ताओं के घर गए. साथ ही दुमका के कोल्हडिया में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन सह जन चौपाल में शामिल हुए. सोनारायठाड़ी प्रखंड के कुलहरिया गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक की. स्थानीय…

Read More

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर 21 मार्च को होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया. मुख्यमंत्री ने हातमा के प्रतनिधियों से सरहुल पूजा की तैयारियों की जानकारी ली और उत्साह, उमंग के साथ प्रकृति पर्व मनाने को कहा. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव, आशुतोष गोस्वामी, कमल मुंडा, रोहन कच्छप, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है. यह कार्रवाई सोशल मीडिया और फेसबुक लाइव के माध्यम से वर्तमान गठबंधन सरकार के और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरुद्ध योगेंद्र साव की तल्ख टिप्पणियों के बाद की गई है. कांग्रेस अनुशासन समिति ने इसे पार्टी की छवि धूमिल करने और संगठनात्मक नियमों का गंभीर उल्लंघन माना है. इस समिति के चेयरमैन पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव हैं. उनके हस्ताक्षर से इस बाबत एक पत्र जारी किया गया है. अनुशासन समिति…

Read More

हजारीबागः झारखंड में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत बंदखारों गांव के एक युवक की ओमान की राजधानी मस्कट में सड़क दुर्घटना में मौत की खबर ने पूरे परिवार को बेचैन कर दिया है. परिवार के लोगों ने शव वापसी के लिए प्रशासन से संपर्क साधा है. जोबार पंचायत के बंदखारो गांव निवासी प्रवासी मजदूर प्रदीप कुमार महतो जावाबी पॉवरटेक इंजीनियरिंग कंपनी में काम करते थे. परिजनों के अनुसार, प्रदीप कुछ दिनों से बीमार थे और इलाज कराने के बाद कमरे लौटते समय सड़क पार करते हुए तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गये. मौके पर ही उनकी मौत…

Read More

रांचीः भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने आरोप लगाया है कि झारखंड के परिवहन सचिव आईएएस अधिकारी राजीव रंजन ने नियमों को दरकिनार करते हुए “एक दिन के ट्रांसपोर्ट आयुक्त” बनने का जो उदाहरण पेश किया है, वह नियमों के खिलाफ है. अजय साह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में झारखंड सरकार ने 1 दिसंबर 2016 और 16 दिसंबर 2016 को गजट अधिसूचना जारी कर दो महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया था पहली, राज्य सड़क सुरक्षा परिषद, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री करते हैं, और दूसरी, कोष प्रबंधन समिति, जिसके अध्यक्ष मुख्य सचिव होते हैं. इन दोनों…

Read More

भाजपा ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 111 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें रेखा पात्रा को हिंगलगंज से और रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है. सूची के अनुसार, सबिता बर्मन इटाहार से, दिलीप साहा नबग्राम से, मिताली मल खरग्राम से और गार्गी दास घोष कंडी से चुनाव लड़ेंगी. अनामिका घोष भरतपुर से, स्वपन मजूमदार बोंगांव दक्षिण से, अरूप चौधरी कमरहटी से, सनत सरदार संदेशखलि से और मल्लिका पाइक मंदिरबाजार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी. इसी तरह, भाजपा ने प्रियंका टिबरवाल को एंटाली सीट से और सुमना सरकार को बालागढ़ सीट…

Read More

भाजपा ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 111 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें पुरूलिया जिले के बाघमुंडी सीट से रहिदास महतो को उम्मीदवार बनाया गया है. जाहिर तौर पर आजसू पार्टी की ताक-झांक और पैंतरेबाजी को इस बार बीजेपी नेतृत्व ने तवज्जो देना मुनासिब नहीं समझा. 2021 में बीजेपी ने यह सीट आजसू पार्टी के लिए छोड़ी थी. आजसू ने आशुतोष महातो को उम्मीदवार बनाया था. आशुतोष महतो टीएमसी के उम्मीदवार सुशांता महातो से हार गए थे. टीएमसी के उम्मीदवार को 75245 वोट मिले थे. वहीं आजसू के आशुतोष 61,510 वोटों के साथ दूसरे…

Read More

हजारीबागः झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के एक घर को भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर तोड़ दिया गया है. साव का यह घर हजारीबाग जिले में एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस के सामने जोरदाग झुमरी टांड़ में बना था. यह भूमि खोल खनन क्षेत्र को आवंटित है. योगेंद्र साव का आरोप है कि इस जमीन का उन्हें मुआवजा नहीं मिला है. वहीं, प्रशासन और एनटीपीसी का कहना है संबंधित भूमि के लिए निर्धारित मुआवजा राशि पहले ही तय की जा चुकी थी. योगेंद्र साव द्वारा मुआवजे की राशि लेने से इनकार…

Read More

साहिबगंजः झारखंड में साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नंदन कुमार एसीबी ने 40 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. डीलरों से अवैध वसूली की शिकायत पर जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है. नंदन कुमार को गिरफ्तार कर दुमका ले जाया गया है. वहां उनसे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार बरहरवा प्रखंड के डीलरों से प्रत्येक माह 5 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी. इसको लेकर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने दुमका एसीबी से शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया कि एमओ नंदन कुमार…

Read More

रांचीः ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान विधि एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हेमंत सोरेन ने आला अफसरों के साथ बैठक की. इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों से सुरक्षा तथा बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि जरूरतों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली. इसके साथ ही सीएम ने अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए. संवेदनशील इलाकों में मैजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, सोशल मीडिया पर अफवाहें और दुष्प्रचार रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाने को कहा.…

Read More