Author: Fact File

रांचीः झारखंड में बोकारो के पूर्व बीजेपी विधायक बिरंची नारायण ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार से सोमवार को मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है. इसमें बताया है कि बोकारो की वर्तमान कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के द्वारा चुनाव से पहले दाखिल शपथ पत्र में जानकारी छुपाई गई है. इसलिए उनकी सदस्यता रद्द करने की कार्रवाई हो. बिरंची नारायण ने सीइओ को सौंपे ज्ञापन में दावा किया है कि श्वेता सिंह ने नामांकन पत्र फॉर्म 26 में गलत सूचना दी है और की तथ्यों को छुपाया है, जो गंभीर प्रकृति का अपराध है और इस संदर्भ में भारत…

Read More

छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के कोंटा में माओवादियों के एक प्रेशर आईईडी विस्फोट में कोन्टा डिवीज़न के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए हैं. विस्फोट की इस घटना में कोंटा टीआई और कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. यह घटना सोमवार 9 जून की सुबह डोंड्रा गांव के पास हुई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. और क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. मौके के लिए फोर्स को रवाना किया गया है. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “एएसपी सुकमा, आकाश राव गिरिपंजे…

Read More

रांचीः भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि देश में आदिवासियों की जमीन की लूट एक संगठित प्रक्रिया बन गई है. खनिजों की लूट और वन क्षेत्रों पर अतिक्रमण को विकास के नाम पर जायज़ ठहराया जा रहा है. दूसरी तरफ इस लूट के खिलाफ आवाज उठाने वाले को दमन, गिरफ्तारी, और फर्जी मुकदमों का सामना करना पड़ता है. मौजूदा परिस्थितियों में हमें आदिवासी समाज के हर संघर्ष को एक साझा आंदोलन में तब्दील करना होगा. रविवार को रांची स्थित एसडीसी हॉल में आदिवासी संघर्ष मोर्चा के दो दिवसीय राष्ट्रीय कन्वेंशन को संबोधित करते हुए माले महासचिव…

Read More

रांचीः झारखंड में पांकी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक शशिभूषण मेहता दिल्ली पहुंचे हैं. दिल्ली स्थित झारखंड भवन में उन्होंने दो कमरे पहले से आरक्षित कराया गया था. लेकिन वहां पहुंचने पर विधायक को जानकारी दी गई कि कमरा खाली नहीं है. इसके बाद वे स्वागत कक्ष के सामने फर्श पर धरने पर बैठ गए. वहीं पर टिफिन खाया. नाराज विधायक ने सरकार के आला अधिकारियों और पार्टी को नेताओं को इस स्थिति की जानकारी दी और व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. इधर सोशल मीडिया पर विधायक के धरने पर बैठे तस्वीर के साथ बीजेपी के कई नेताओं ने…

Read More

रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देवघर का कार्यक्रम स्थगतु कर दिया गया है. वे 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर देवघर आने वाली थीं. राष्ट्रपति भवन से एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना भेज दी गयी है. राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह की भी नयी तिथि की घोषणा होगी. द दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करने का कार्यक्रम निर्धारित था. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला से लेकर राज्य…

Read More

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और बीजेपी पर हमला बोला. नालंदा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ” ट्रंप ने 11 बार कहा कि उन्होंने मोदी जी से सरेंडर करवा लिया. मोदी जी इसका खंडन भी नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि वो सच्चाई है.”  उन्होंने राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय समागम केंद्र में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को भी संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा, “मेरा लक्ष्य जाति जनगणना है. मैंने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि जाति जनगणना होगी. बीजेपी…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू- कश्मीर में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इनमें दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज का उद्घाटन भी शामिल है. उन्होंने इस अभूतपूर्व परियोजना को संभव बनाने वाले इंजीनियरों और निर्माण श्रमिकों की पीठ थपथपाई. उन्होंने अंजी ब्रिज का भी लोकार्पण किया. चिनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है, जो कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगा और सभी मौसम में संपर्क सुनिश्चित करेगा. यह भूकंप और सर्दियों के दौरान सबसे न्यूनतम तापमान को भी झेल सकता है, जब…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के कटरा में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पाकिस्तान अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा, तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी. शुक्रवार को जम्मू कश्मीर पहुंचे पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज, अंजनी पुल का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई. पीएम मोदी ने कहा, “आज 6 जून है, संयोग से ठीक एक महीने पहले, 6 मई की ही रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी। अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद…

Read More

रांचीः राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंच रही हैं। इस दौरान वह बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा की गई. मुख्य सचिव ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे को यादगार बनाने पर जोर देते हुए हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को समय पर दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की व्यवस्था तय करते हुए उसकी जवाबदेही…

Read More

रांची :  एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रांची में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता सनोत सोरेन को 60 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गुरुवार को हुई गिरफ्तारी के बाद हरमू-कडरू रोड स्थित उनके आवास पर की गई छापेमारी में लगभग 17 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं. बरामद रुपये के बारे में कार्यपालक अभियंता कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके. पूछताछ के बाद अभियंता को शुक्रवार को अदालत में पेश करने की तैयारी है. रांची के जोन्हा इलाके में ग्रामीण सड़क निर्माण से जुड़ी एक योजना में काम पूरा करने के बाद बिल के…

Read More