Author: Fact File

चतराः झारखंड में चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में बानासाम टोला पाठकडीह निवासी कमलेश भारती (22) और मनोज कुमार (19) शामिल है. पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि दोनों युवकों ने अपना अपराध स्वीकार किया है. उन्होंने बताया कि 15 सितंबर की दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव स्थित झाड़ियों में एक नाबालिग लड़की का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके…

Read More

गिरिडीह. झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह से जेएमएम के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने सोनू के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा के मजबूत स्तंभ थे और संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर अपनी जिम्मेदारियों का प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन किया. उनके निधन से जो खालीपन आया है उसे भरना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू…

Read More

बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई के तहत भाकपा -माओवादी के शीर्ष नेता, सेंट्रल कमेटी मेंबर असीम मंडल उर्फ ‘आकाश’ को पूर्व मेदिनीपुर जिले के पटाशपुर से गिरफ्तार किया है. आकाश को गुरुवार सुबह पटाशपुर के नैपुर इलाके से पकड़ा गया. असीम मंडल की ससुराल पटाशपुर में है और वह हाल ही में एक व्यक्ति की मदद से भेष (हुलिया) बदलकर वहां पहुंचा था. पुलिस के मुताबिक असीम पर झारखंड में एक करोड़ और ओडिशा में 1.20 करोड़ का इनाम था. उसके खिलाफ 55 से अधिक नक्सल कांड दर्ज हैं. बंगाल के सीएम ने क्या बताया…

Read More

धनबादः कोयला नगरी धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू गोली लगने से घायल हो गया है. उसे छह गोली लगी है. धनबाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस का दावा है कि जमशेदपुर में हाल ही में हुए व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड के साथ धनबाद के डिप्टी मेयर रहे नीरज सिंह हत्याकांड में शिबू वाटेंड रहा है. मुठभेड़ की यह घटना बुधवार की शाम धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी मोड़ स्थित आनंद वाटिका हाउसिंग सोसाइटी…

Read More

गोड्डाः बिहार एसटीएफ ने और झारखंड के गोड्डा जिले की पुलिस के सहयोग से महगामा थाना क्षेत्र के घाट बलिया गांव में एक बड़ी अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. यह छापेमारी गांव के पवन कुमार तुरी के घर पर की गयी. पवन कुमार तुरी आरटीआई एक्टिविस्ट और सोशल मीडिया यू-ट्यूबर बताया जा रहा है. संयुक्त पुलिस टीम ने मकान से हथियार, कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद की हैं. बिहार एसटीएफ का दावा है कि, यह झारखंड-बिहार में अब तक की बड़ी मिनी गन फैक्ट्रियों में से एक है. एसटीएफ अधिकारियों के साथ…

Read More

रांचीः झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय के सभागार में पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाला. इस मौके पर विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत कई प्रमुख नेता और मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने इस जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता को संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने कहा कि संगठन के साथ आदिवासी समाज की पारंपरिर रीति रिवाज को सुरक्षित और संरक्षित रखने की भी जरूरत है.…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और जेएसएससी-सीजीएल में गड़बड़ी की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इनमें दो आरोपी जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा मामले में, जबकि दो आरोपी को सीजीएल मामले में गिरफ्तार गया है. यह कार्रवाई जेपीएससी की परीक्षा को लेकर दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 और जेएसएससी-सीजीएल को लेकर थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत की गई है. शिवांगन पाठशाला से जुड़े हैं तार जांच एजेंसी ने सुंदर नगर गार्डन मानगो, जमशेदपुर निवासी ऋतिक और शिव भवन, कमलाकांत रोड, सुखदेवनगर, रांची निवासी प्रसून को गिरफ्तार किया है. सीआईडी के अनुसार,…

Read More

रांचीः कोलकाता स्थित ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सल-जनरल बर्नार्ड लिंच ने बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान झारखंड तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के लिए सार्थक बातचीत हुई. हेमंत सोरेन ने कहा, “सार्थक बातचीत से खुशी हुई. हमारी बातचीत में आपसी हित और सहयोग की बड़ी संभावनाओं वाले कई क्षेत्रों पर चर्चा हुई, जिनमें कौशल और तकनीकी शिक्षा, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, खनिज, खेल, पर्यटन, और हमारे दोनों क्षेत्रों की समृद्ध आदिवासी संस्कृतियां और ज्ञान प्रणालियां शामिल हैं.” उन्होंने कहा, प्राकृतिक संसाधनों, मानव संसाधन और आदिवासी विरासत के मामले में झारखंड की…

Read More

रांचीः प्रस्तावित परिसीमन के मुद्दे पर आदिवासी संगठनों से जुड़े एक प्रतिनिधमंडल ने बंधु तिर्की के नेतृत्व में लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर अपनी चिंता से अवगत कराया है. राज्य की पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों में प्रस्तावित परिसीमन को लेकर आदिवासी संगठनों ने चिंता जताते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर ज्ञापन सौंपा है. समाजसेवियों का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल था. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपते हुए शिष्टमंडल ने परिसीमन में केवल जनसंख्या को आधार नहीं बनाने और पांचवीं अनुसूची की संवैधानिक भावना को ध्यान में रखने का आग्रह किया है. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को…

Read More

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समान नागरिक संहिता को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मंगलवार को भोपाल में पत्रकारों से कहा, “अगर टीडीपी, जेडीयू, कुमारस्वामी, चिराग पासवान और जयंत चौधरी पूरी तरह बीजेपी की विचारधारा के साथ खड़े हो गए हैं, तो यह अलग बात है. लेकिन अगर बीजेपी के साथ उनके अभी भी कुछ मतभेद हैं, तो उन्हें इसका विरोध करना चाहिए.” उन्होंने कहा , ”बाबासाहेब आंबेडकर के बनाए गए संविधान में अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 के तहत हमें अपने-अपने धर्म का पालन करने का अधिकार दिया गया है. उत्तराखंड से शुरू हुई समान नागरिक संहिता (यूसीसी)…

Read More