Author: Fact File

रांचीः झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर पाकुड़ में पत्थर खनन के लिए पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त करने मामले में मंत्रिमंडल निगरानी विभाग को प्रारंभिक जांच पर निर्णय लेने के लिए चार हफ्ते का समय प्रदान किया है. अदालत ने उक्त आदेश के साथ ही याचिका को निष्पादित कर दिया है. इस मामले में एसीबी की ओर से प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज करने के लिए मंत्रिमंडल निगरानी विभाग को पत्र लिखा गया था. इस संबंध में प्रार्थी पंकज कुमार यादव ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसमें आरोप लगाया था कि…

Read More

रांचीः भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धर्मांतरण के बाद आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट का संरक्षण प्राप्त करने वाले लोगों के संबंध में उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. उनहोंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा. यानी धर्म परिवर्तन के बाद वह व्यक्ति आरक्षण या अन्य संवैधानिक लाभों का दावा नहीं कर सकता. मरांडी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति स्वेच्छा से हिंदू, सिख या बौद्ध…

Read More

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम ज़िले के रायवरम के पास एक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. गुरुवार सुबह स्थानीय टाइल खदानों के पास एक निजी बस और एक डंपर ट्रक की टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई. इस हादसे में बस में यात्रा कर रहे 14 लोगों की मौत हो गई. ख़बरों के मुताबिक इस हादसे में कुछ अन्य यात्री भी घायल हुए हैं. दुर्घटना में बस और ट्रक बुरी तरह जल गए. इस हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया है और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार की रात निकाली जाने वाली झांकी और शुक्रवार को जुलूस के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा और शांति के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है. गुरुवार को कई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. उधर रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ कई जगहों का जायजा लिया. एसएसपी निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर भी पहुंचे. वहां उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों और पुराजरियों से व्यवस्था की जानकारी ली. इस दौरान ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह,एसडीएम और सिटी डीएसपी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.…

Read More

रांचीः साउथ इस्टर्न रेलवे के कार्मिक विभाग ने रांची की सीनियर डीसीएम शूचि सिंह को पद से हटा दिया है. उनकी जगह श्रेया सिंह को यह पद संभालने की जिम्मेदारी दी गई है. रेलवे द्वारा किया गया यह फेरबदल प्रशासनिक फेरबदल एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है या फिर हालिया घटनाक्रम से जुड़ा निर्णय, इस पर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की गई है. चर्चा इसकी भी है कि हटिया स्थित रेल मंडल दफ्तर में बुधवार को सीबीआइ की छापेमारी और घूस लेते हुए चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद यह कदम उठाया गया है. चीफ कमर्शियल…

Read More

रांचीः झारखंड में हाथियों के हमले में सबसे ज्यादा आदिवासी और छोटे किसान मारे जा रहे हैं. इस साल कम से कम 55 लोगों को हाथियों ने कुचलकर मार डाला है. ताजा घटना कोडरमा जिले की है, जहां बुधवार की रात हाथियों ने दो आदिवासियों को कुचल कर मार डाला. इनमें एक आदिम जनजाति की महिला के अलावा एक पुरूष हैं. जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर मरियमपुर गांव में हाथी ने उत्पात मचाया. इस दौरान मनिया बिरहोरीन को कुचल दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, आरती बिरहोरीन नामक एक अन्य महिला इस हमले…

Read More

रांचीः राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त और लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर बुधवार को अलग अलग बैठकें हुई. मुख्य सूचना आयुक्त के एक पद एवं सूचना आयुक्त के छह पदों पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय में बैठक हुई. इस बैठक में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी और मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए. जानकारी के मुताबिक इस बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त के लिए आए 71 एवं सूचना आयुक्त पद के लिए आए 455 आवेदनों पर विचार किया गया. बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि साढ़े चार…

Read More

रांची: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सीबीआई को ठेकेदार अजय त्यागी ने लिखित शिकायत की थी कि उसका 8.50 लाख रुपये का बिल बकाया है. इस बिल के भुगतान के लिए चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर 50 हजार रुपये घूस मांग रहा है. सीबीआइ ने इस शिकायत का सत्यापन किया और फिर मामला सही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सीबीआइ की इस कार्रवाई से रेलवे कार्यालय में हड़कंप है. सीबीआइ…

Read More

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तपोवन मंदिर, निवारणपुर के महंत ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में मंदिर समिति के सदस्य प्रणय कुमार वर्मा, अयोध्या दास एवं आशुतोष दास शामिल थे. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 27 मार्च 2026 को “रामनवमी महोत्सव” के अवसर पर सपरिवार आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. गौरतलब है कि रांची में रामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन होता रहा है. साथ ही शोभा यात्रा भी आकर्षक ढंग से निकाली जाती है. शहर के विभिन्न…

Read More

नयी दिल्ली- सरकार ने संसद के वर्तमान बजट सत्र के बीच बुधवार को सर्वदलीय बैठक की, जिसमें पश्चिम एशिया के हालात और उसके भारत पर प्रभाव को लेकर चर्चा की गई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर एवं मुकुल वासनिक तथा कई अन्य नेता शामिल हुए. विपक्ष ने पश्चिम एशिया के हालात पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक की मांग उठाई थी. इससे पहले…

Read More