Author: Fact File
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि अगर उनके चुनाव लड़ने से पार्टी की स्थिति और मजबूत होती है, तो वे निश्चित रूप से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने पार्टी के सामने अपनी यह इच्छा जताई है कि वह जल्द ही बिहार लौटना चाहते हैं. सोमवार को चिराग पासवान एक क्षेत्रीय समाचार चैनल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे थे. इसके बाद स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे. बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर पासवान ने कहा, ‘मैं पहले…
रांची: रांची जोन के पुलिस महानिरीक्षक पद पर पोस्टिंग के बाद मनोज कौशिक ने सोमवार को रांची के एसएसपी ऑफिस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण और पुलिस महकमा को चुस्त दुरूस्त बनाने के कई निर्देश दिए हैं. इस बैठक में रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के अलावा ग्रामीण, सिटी एसपी और सभी डीएसपी शामिल हुए. बैठक के बाद आईजी ने कहा है कि आम और संगठित अपराध (ऑर्गेनाइज्ड क्राइम) रोकने के लिए चर्चा की गई है. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र के बारे में जानकारी ली है तथा यह भी जाना है कि…
रांची : चाईबासा में हुए नक्सली मुठभेड़ में घायल कोबरा बटालियन को जवान को बेहतर इलाज के लिए राउरकेला से रांची लाया गया है. यहां उन्हें राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी है. 30 मई को चाईबासा जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल के जवान सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पहले उन्हें इलाज के लिए राउरकेला में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए रांची के राज अस्पताल लाया गया है. गौरतलब है कि पश्चिमी सिंहभूम…
रांचीः झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि कथित सरकारी संरक्षण में उनके खिलाफ गलत तरीके से मुकदमे दर्ज, कराने, फर्जी स्टिंग करने, उन पर अथवा परिवार वालों पर हमले की साजिश चल रही है. मरांडी ने कहा है, “हमें कुछ विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके अनुसार झारखंड सरकार के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े कुछ अत्यधिक कथित भ्रष्ट अधिकारी अधिकारी उनके अथवा उनके परिवार और निकट लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रचने में लगे हुए हैं.” बीजेपी नेता ने कहा, “उनके खिलाफ इसलिए ये जाल बुना जा रहा है…
रांची : मांडर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक और राज्य की कॉषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 12वीं बोर्ड कॉमर्स की परीक्षा में पूरे राज्य में छठा स्थान लाने वाली रेखा तिर्की को सम्मानित करते हुए उनकी मां के नाम एक लाख रुपये का चेक दिया है. मंत्री ने रेखी की आगे की पढ़ाई के लिए यह मदद की है. रविवार को मंत्री मांडर के मेसाल स्थित महादेव उरांव आवास पर पहुंच कर रेखा को सम्मानित किया. और भविष्य में पढ़ाई को लेकर बातचीत की. इसमौके पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रेखा तिर्की की मां सीता उरांव के…
रांचीः बोकारो से कांग्रेस की विधायक श्वेता सिंह के पैन और वोटर कार्ड को लेकर जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है. चास की एसडीओ प्रांजल ढांढा ने वोटर कार्ड के मामले में विधायक को नोटिस भेजा है. इसके साथ ही तीन जून तक अपना पक्ष रखने को कहा है. एसडीओ ने शिकायतकर्ता बीजेपी के पूर्व विधायक बिरंची नारायण को भी नोटिस जारी कर तीन जून को शिकायत से संबंधित पक्ष साक्ष्य व दस्तावेज के साथ रखने के लिए कहा है. बिरंची नारायण और बीजेपी के अन्य नेताओं ने बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर यह शिकायत की…
बोकारोः झारखंड में बोकारो पुलिस ने एक महिला के साथ गैंग रेप में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेस में यह जानकार दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में बीएस सिटी थाना क्षेत्र के रिक्शा स्टैंड निवासी विशाल कुमार (20 वर्ष), बीएस सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाद बाजार डोमपाड़ा निवासी कृष्णा कुमार (22 वर्ष), सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12ए आवास संख्या 1158 निवासी अजय कुमार (20 वर्ष), बीएस सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाद बाजार डोमपाड़ा निवासी साहिल कुमार (18 वर्ष) शामिल है. इस…
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को सिंगापुर में पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारतीय फाइटर जेट गिराये जाने के सवाल पर बात की और जवाब दिया. ब्लूमबर्ग टीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘ये ज़रूरी नहीं कि विमान गिराया गया, ज़रूरी ये बात है कि ऐसा क्यों हुआ.’ हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान की ओर से छह विमानों को नुक़सान पहुंचने के दावे को सिरे से ख़ारिज भी कर दिया. सीडीएस अनिल चौहान शांगरी-ला डायलॉग में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर में हैं और यहीं उन्होंने ब्लूमबर्ग को ये इंटरव्यू दिया…
रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के कांके स्थित नगडी में आदिवासी रैयतों एवं किसानों की उपजाऊ खेतिहर जमीन पर निर्माण की योजना का विरोध कर रहे आदिवासी-किसान रैयतों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना. ग्रामीणों से बातचीत के बाद उन्होंने कहा है कि हेमंत सरकार आदिवासियों की खेतिहर जमीन से बेदखल करना चाहती है. बिना ग्रामसभा की सहमति के एक इंच भी ज़मीन नहीं देने देंगे. रिम्स-2 के निर्माण के लिए नगड़ी में रैयतों और प्रशासन के बीच जमीन को लेकर उभरे विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी रैयतों, किसानों के समर्थन में…
रांचीः झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. साइंस स्ट्रीम में कुल 79.26 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं. कॉमर्स स्ट्रीम में 92 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं. रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर किया है. जैक बोर्ड 12वीं साइंस में छात्राओं का पास प्रतिशत 80.29 और छात्रों का पास प्रतिशत 78.47% रहा है. बोर्ड ने परिणाम को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है. छात्र jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर और अन्य विवरण भरकर रिजल्ट देख सकते हैं.
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us