Author: Fact File
तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और परिवार से निकाले जाने के लालू प्रसाद यादव के फ़ैसले पर ऐश्वर्या राय भी सामने आई हैं. उन्होंने पूरे लालू परिवार पर निशाना साधा है. ऐश्वर्या ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मैं ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों करवाई? मेरी ज़िंदगी क्यों बर्बाद की? उसके बाद मुझे क्यों मारा? अभी इनका (लालू प्रसाद यादव परिवार का) सामाजिक न्याय जाग गया है. चुनाव की वजह से इन्होंने ऐसा ड्रामा रचा है. ये लोग सब मिले हुए हैं.” ऐश्वर्या राय…
रांचीः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने दुनिया को अपना शौर्य दिखाया है. पूरा देश सेना पर गर्व कर रहा है. भारत ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आंतकवाद के साथ कोई समझौता नहीं होगा. रविवार को रांची स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में आयोजिक नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को बता दिया है कि अब आतंकवाद के खिलाफ बड़ी और कड़ी कार्रवाई होगी. राजस्थान फाउंडेशन रांची की ओर से आयोजित समारोह में 140 संगठनों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने लोकसभा अध्यक्ष का…
रांचीः झारखंड में लातेहार जिले में नक्सलियों के खिलाफ जारी कार्रवाई में पुलिस ने पांच लाख रुपये के इनामी माओवादी मनीष यादव को मार गिराया है. साथ ही, 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली कुंदन खेरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. नक्सलियों के साथ माओवादियों की यह मुठभेड़ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के करमखाड़ और दौना के बीच जंगल में हुई है. मुठभेड़ के बाद पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है. पुलिस ने मौके से दो एक्स 95 ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद किए हैं. पलामू डीआईजी वाईएस रमेश ने नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है.…
रांचीः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने आरोप लगाया है कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी मेंस के रिजल्ट में आरक्षण का उल्लंघन किया गया है. जेपीएससी ने 11वीं से 13वीं तक की मुख्य परीक्षा के लिए हाल ही में रिजल्ट जारी किया है. कुल 342 पदों पर होने वाली नियुक्ति को लेकर 864 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इसके साथ ही आयोग ने इंटरव्यू की तारीख भी जारी कर दी है. इस बीच रविवार को रांची में मीडिया से बातचीत में जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने को परीक्षाफल में मनमानी करने…
तेजी से बदलते घटनाक्रमों के बीच राष्ट्रीय जनता दल नेता और हसनपुर सीट से विधायक तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाले जाने के आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के फ़ैसले पर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने समर्थन व्यक्त किया है. रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है.उन्होंने लिखा, “जो अपना विवेक त्याग कर मर्यादित आचरण और परिवार की प्रतिष्ठा की सीमा को बारम्बार लांघने की ग़लती, धृष्टता करते हैं, वो खुद को आलोचना का पात्र खुद ही बनाते हैं.” इसके आगे उन्होंने लिखा कि इस फ़ैसले में वो अपने पिता के साथ हैं. उन्होंने…
तेजी से बदलते घटनाक्रमों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. रविवार को लालू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि उनके बड़े बेटे (तेज प्रताप) की “गतिविधि, लोक आचरण और गै़र ज़िम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है.” उन्होंने लिखा, “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है. अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और…
रांचीः झारखंड में लातेहार जिले के इचाबार सलैया जंगल में शनिवार की सुबह एक मुठभेड़ में पुलिस ने झारखंड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा (जेजेएमपी) के सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादियों को मार गिराया है. पप्पू लोहरा पर दस लाख रुपए का इनाम था. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है. पप्पू लोहरा के दूसरे नंबर के कमांडर प्रभात गंझू भी इस मुठभेड़ में मारा गया है. गंझू पर भी पांच लाख रुपये का इनाम था. पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं. पुलिस इसे बड़ी सफलता के तौर पर देख रही है. जेजेएमपी प्रतिबंधित भारतीय…
रांचीः राजकीय श्रावणी मेला देवघर की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा बैद्यनाथ धाम- बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार और अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की है. जुलाई महीने में सावन का मेला शुरू होगा. रांची में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने राजकीय श्रावणी मेला से जुड़ी सारी तैयारियां ससमय पूरी करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि, श्रावणी मेला में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए. बैठक में अधिकारियों ने श्रावणी मेला की चल रही तैयारियों की अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ़ नीति के एलान के बाद अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए गुरुवार को फिर से वॉशिंगटन में बैठक हुई. बैठक में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा की. अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाया था, लेकिन फिर इस पर 90 दिनों की रोक की घोषणा की थी, जो 8 जुलाई की मध्यरात्रि को समाप्त हो रही है. इससे पहले 20 मई को भी पीयूष गोयल ने व्यापार समझौते को लेकर लुटनिक के साथ बैठक…
रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के विधायक चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम से से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच आदिवासियों के हितों और सवालों के अलावा राज्य की मौजूदा राजनीति पर चर्चा हुई. हाल ही में चंपाई सोरेन की बाबूलाल मरांडी से भी मुलाकात हुई थी. चंपाई सोरेन बांग्लादेशी घुसपैठिये और सरना आदिवासी हितों के सवाल पर इन दिनों मुखर रहे हैं. कोल्हान से आने वाले चंपाई सोरेन लगातार कोल्हान और संथाल परगना में आदिवासियों के कार्यक्रमों में भी शामिल होते रहे हैं. चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम दोनों झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us