Author: Fact File
रांचीः झारखंड में पेसा कानून लागू करने को लेकर छिड़ी बहस के बीच बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने पूछा है कि क्या पेसा कानून लागू होने से हेमंत सरकार को खतरा है? क्या इस डर से पेसा लागू नहीं किया जा रहा है कि सरकार गिर जाएगी? बुधवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने कहा, “जब सारी वैधानिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो फिर आखिर कौन सी शक्ति है जो इसे लागू होने से रोक रही है? एक सरना समाज…
रांचीः झारखंड शराब घोटाले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी और तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे और उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) को दो दिनों की रिमांड मिली है. एसीबी की विशेष अदालत ने इस बाबत आदेश दिया है. एसीबी की ओर से इनसे पूछताछ के लिए सात दिनों दिनों की रिमांड मांगी गयी थी. गिरफ्तार अधिकारी के अधिवक्ता ने इसका विरोध किया. बुधवार को सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था. इसके बाद एसीबी को दो दिनों की रिमांड का आदेश जारी किया. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो…
खूंटीः आदिवासी बहुल खूंटी जिले के अड़की प्रखंड का बिरबांकी गांव में आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम ने 92 सालों का सफर पूरा कर लिया है. सांस्कृतिक विरासत और पंरपरा को सहेजे रखने की कोशिशों को मजबूत बनाते हैं गांवों के हजारों लोग. छोटे से आयोजन के साथ शुरू यह कार्यक्रम समय के साथ भव्य समारोह में बदल गया है. यह मेला सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-जोल और रिश्तों के जुड़ाव का भी माध्यम है. कई लोग इस अवसर पर वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलते हैं. हालचाल लेते हैं, और विवाह जैसे महत्वपूर्ण रिश्तों पर चर्चा करते हैं.…
झारखंड के प्रसिद्ध ठेठ नागपुरी गायक और ‘भिनसरिया कर राजा’ के नाम से मशहूर महावीर नायक को मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया. 1962 से ठेठ नागपुरी गीतों को अपनी आवाज देने वाले महावीर नायक ने 50 वर्षों से अधिक समय तक नागपुरी गीत-संगीत को समृद्ध किया है. सम्मान से खुश महावीर नायक ने कहा, “जिम्मेदारी अब बढ़ गई है. झारखंड की भाषा-संस्कृति और गीत-संगीत को लेकर बहुत काम करना है. पुरस्कार से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है और यह होना चाहिए. झारखंड में अभी कई और प्रतिभाशाली कलाकार हैं,…
रांचीः झारखंड में बीस जिलों के उपायुक्तों के तबादले के ठीक दूसरे दिन मंगलवार को हेमंत सोरेन की सरकार ने 48 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है. इनमें कई जिलों के एसपी और एसएसपी को भी बदला गया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. तदाशा मिश्र को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) संजय ए लाठकर को बदल कर अपर पुलिस महानिदेशक रेल बनाया गया है. पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एवी होमकर को पुलिस महानिरीक्षक रेल की जिम्मेदारी दी गई…
तेज प्रताप यादव को लेकर परिवार में खटराग के बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के घर में खुशिया आई है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद तथा उनकी पत्नी राबड़ी देवी को पौत्र का प्राप्ति हुई है. इस खुशी में पटना स्थित राजद कार्यालय में जश्न का माहौल रहा. इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और तेजस्वी यादव तथा उनकी पत्नी राजश्री यादव को बदाई दी. तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया. तेजस्वी यादव के साथ लालू यादव उनकी पत्नी और बड़ी…
रांचीः पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया. नेता, कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में निकले और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. जनगणना में आदिवासियों के लिए सरना कोड कॉलम लागू करने की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पहले से मुखर रहा है. लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी दल के नेताओं ने इस मुद्दे को पुरजोर उछाला था. इसी मुद्दे पर झारखंड विधानसभा से एक प्रस्ताव पारित कर पहले ही केंद्र को भेजा गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चेताया है कि आदिवासियों की…
रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार आयुष्मान भारत योजना की सुविधा से लोगों को वंचित करने में जुटी है. पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में बीजेपी नेता ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत सरकार की अनूठी योजना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की धरती से ही प्रारंभ किया था, लेकिन झारखंड में यह योजना शिथिल पड़ी हुई है. उन्होंने कहा इस योजना के प्रावधान के तहत केंद्र सरकार की भागीदारी 60% और राज्य सरकार की 40% है. और यदि राज्य सरकार इसे…
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और जैक के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने संयुक्त रूप से परिणाम घोषित किया. इस बार परीक्षा में 91.71 प्रतिशत बच्चों को सफलता मिली है. जबकि पिछले वर्ष (2024) में सफल बच्चों का प्रतिशत 90.39 था. इस बार 4 लाख 31 हजार 488 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 3 लाख 95 हजार 755 पास हुए हैं. रिजल्ट के अनुसार 2 लाख 2140 बच्चे फर्स्ट, एक लाख 57 हजार 294 सेकेंड और 17 हजार 521 बच्चे थर्ड डिवीजन से…
रांचीः झारखंड के पलामू जोन में नक्सलियों और उग्रवादियों की शामत आन पड़ी है. सोमवार को लातेहार जिले में पांच लाख के इनामी माओवादी मनीष यादव को मार गिराने के बाद पलामू जिले के पुलिस ने हुसैनाबाद के नैया जंगल में भाकपा- माओवादी कमांडर तुलसी भुइंया को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. पुलिस ने तुलसी भुइयां के शव के साथ ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ (एसएलआर) हथियार भी बरामद किया है. यह मुठभेड़ सोमवार की शाम से ही शुरू हुई थी. सुरक्षा बलों के अनुसार सोमवार देर रात मोहम्मदगंज और हैदरनगर थाना क्षेत्रों की सीमा के बीच सीताचुआं इलाके के पास…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us